ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
व्यापार

पिता-भाई से लेकर परदादा तक…रतन टाटा के परिवार में कौन-कौन? ये है पूरी Family Tree

टाटा ग्रुप देश ही नहीं दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस घरानों में से एक है. इस समूह के सबसे प्रतिभाशाली रत्नों में से एक रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया. अपने दूरदर्शी नेतृत्व और देश के विकास के प्रति समर्पण के लिए मशहूर रतन टाटा का योगदान कई उद्योगों तक फैला और ना जानें कितनी जिंदगियों को प्रभावित किया. रतन टाटा का जाना एक युग के अंत का प्रतीक है, लेकिन उनका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.

हालांकि बहुत कम लोग रतन टाटा के परिवार के बारे में जानते होंगे. उनके परिवार के अधिकतर सदस्य लाइमलाइट से दूर रहते हैं. आइए जानते हैं कि रतन टाटा के परिवार में कौन-कौन सदस्य हैं.

जमशेद जी से शुरुआत…

रतन टाटा के परदादा थे जमशेद जी टाटा. उनकी शादी हुई थी हीराबाई से. इनके दो बेटे थे डोराभ जी टाटा और रतनजी टाटा. जमशेद जी ने 1868 में भारत के सबसे बड़े समूह टाटा ग्रुप और जमशेदपुर शहर की स्थापना की. जमशेद जी नवसारी में एक पारसी परिवार में जन्मे थे. उन्होंने मुंबई में एक एक्सपोर्ट ट्रेडिंग फर्म की शुरुआत की. वो अपने परिवार के पहले बिजनेसमैन थे.

जमशेद जी टाटा के बेटे डोराभ जी टाटा भी बिजनेसमैन थे. 1904 से 1928 तक वह टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे. डोराभ जी टाटा की शादी मेहरबाई से हुई. दोनों की शादी 1896 में हुई थी. उनके बच्चे नहीं थे.

रतन टाटा के दादा रतन जी दादा टाटा

जमशेद जी टाटा के दूसरे बेटे थे रतन जी दादा टाटा. 1856 में नवसारी में पैदा हुए थे रतन जी दादा टाटा. वह 1928 से 1932 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे. उन्होंने सूनी नाम की एक फ्रांसीसी महिला से शादी की थी. नाम था नवजबाई. 1892 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. इन दोनों के भी अपने बच्चे नहीं थे. हालांकि उन्होंने बच्चा गोद लिया था. नाम था नवल टाटा.

रतन जी दादा टाटा की पढ़ाई बॉम्बे में कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल और एलफिंस्टन कॉलेज से हुई. उन्होंने मद्रास में कृषि का कोर्स किया. वह बाद में ईस्ट एशिया में अपने परिवार के बिजनेस में शामिल हो गए.

रतन टाटा के पिता थे नवल टाटा

रतन जी दादा टाटा के गोद लिए बेटे थे नवल टाटा. नवल टाटा की पहली पत्नी का नाम था सूनी. उनके दो बेटे थे रतन टाटा और जिम्मी. जिस तरह से रतन टाटा कुंवारे थे वैसे ही जिम्मी ने भी शादी नहीं की. नवल टाटा और सूनी का तलाक हो गया था. बाद में उन्होंने सिमोन नाम की महिला से शादी की. इनसे उनका बेटा हुआ नोएल टाटा. यानी नोएल टाटा और रतन टाटा सौतले भाई हैं.

रतन टाटा और जिम्मी टाटा

नोएल टाटा की शादी हुई Aloo Mistry से. दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनका नाम नेवाइल, लियाह और माया टाटा है. नेवाइल की शादी किर्लोसकर ग्रुप के सदस्य Manasi Kirloskar से हुई. वहीं, लियाह टाटा की बात करें तो उन्होंने स्पेन से पढ़ाई की. वहीं से उन्होंने मास्टर्स की डिग्री ली.

Related Articles

Back to top button