ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
मध्यप्रदेश

नवरात्रि में महापाप ! नवजात बच्ची को फेंकते हुए CCTV फुटेज आया सामने, गिरफ्त में आरोपी महिला

भोपाल : देशभर में इन दिनों धूमधाम से नवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत सभी जगहों पर कन्या पूजन और देवी पूजन जैसे अनुष्ठान भी किए जा रए हैं। नवरात्रि के इसी पावन समय में मानवता को शर्मसार करने वाली ख़बर सामने आई है। दरअसल भोपाल में मंगलवार को बोरे में बंद करके एक नवजात बच्ची को बाग उमराव दूल्हा के पास रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया। नवजात बच्ची की गुरुवार को मौत हो गई। वहीं मामले में पुलिस ने उस नर्स को हिरासत में ले लिया है जिस पर बच्ची को फेंकने का संदेह है।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला की पहचान कर की गई। संदिग्ध नर्स ने 17 साल की लड़की की डिलीवरी करवाई थी। बदनामी के डर से परिवार ने नवजात को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी नर्स को सौंपी।

उसने नवजात शिशु को बोरे में बंद करके बाग उमराव दूल्हा के पास रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि वह नाबालिग स्कूली छात्रा थी जिसका बरखेड़ी में रहने वाले एक युवक जो रिश्ते में उसका भाई लगता था से प्रेम प्रसंग था। पुलिस छात्र के परिवार से पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके प्रेमी की भी तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button