ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
मध्यप्रदेश

अवैध संबंध के चलते युवक की निर्मम हत्या, पत्नी और उसके प्रेमी पर शक

भोपाल। शहर के कोलार थाना क्षेत्र में स्थित कजलीखेड़ा में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस को युवक के शव पर जख्म के गहरे निशान मिले हैं। साथ ही घटनास्थल पर एक कुल्हाड़ी भी पड़ी थी। युवक पेशे से मजदूर था, जो फिलहाल बंसल मिक्सर प्लांट में काम करता था। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है।

दो संदिग्ध पुलिस हिरासत में

पुलिस को शक है कि अवैध संबंध की वजह से युवक की हत्या की गई है। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी और पत्नी के करीबी दोस्त को हिरासत में लिया है। पुलिस उन दोनों से पूछताछ कर रही है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है।

एक साल से कर रहा था काम

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय बाबूलाल मूलत: ओरछा के ग्राम पचहत्तर का रहने वाला था। वह पिछले करीब एक वर्ष से बंसल मिक्सर प्लांट में काम कर रहा था। साथ ही प्लांट के पास लेबर क्वार्टर में अपनी पत्नी मनकू बाई के साथ रहता था।

पत्नी के थे अवैध संबंध

बताया जा रहा है कि मनकू बाई के वहीं पर काम करने वाले एक मजदूर से अवैध संबंध थे। कुछ दिनों पहले ही बाबूलाल ने उन दोनों को एक साथ पकड़ा था। इस पर उसने अपनी पत्नी के अलावा उस मजदूर के साथ भी मारपीट की थी।

साथी मजदूरों ने दी थी पुलिस को सूचना

गुरुवार रात को बाबूलाल के साथ काम करने वाले लोगों ने उसकी लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पंचनामे के बाद पीएम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि शव करीब एक दिन पुराना है। पुलिस पूछताछ के बाद जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी करेगी।

Related Articles

Back to top button