ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग... Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्...
मध्यप्रदेश

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों हो रही भर्ती

इंदौर : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) अगले सप्ताह से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 आयोजित करने वाला है, जिसमें आवेदन की प्रक्रिया पूरा हो चुकी है। अब अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं, जो 19 अक्टूबर तक डाउनलोट किए जा सकेंगे। परीक्षा के संबंध में आयोग ने गाइडलाइन भी जारी की है।

परीक्षा की गाइडलाइन

आयोग के मुताबिक दस जिलों में परीक्षा रखी गई है। सरकारी कॉलेजों को केंद्र बनाया है। गाइडलाइन के आधार पर अभ्यर्थियों को घंटे भर पहले केंद्रों पर पहुंचना होगा। जून में आयोग ने 110 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा करवाई थी, जिसमें 1 लाख 83 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। महीने भर बाद 20 जुलाई को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इसमें मुख्य भाग में 2275 और प्रावधिक भाग में 553 अभ्यर्थियों को रखा है।

मुख्य परीक्षा में 3328 अभ्यर्थी

मुख्य परीक्षा के लिए कुल 3328 अभ्यर्थियों का चयन किया। अब 21 से 26 अक्टूबर के बीच मुख्य परीक्षा रखी गई है। सामान्य अध्ययन के चार, सामान्य हिन्दी व व्याकरण और हिन्दी निबंध का एक-एक पेपर होगा। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे का सत्र रखा है। इंदौर, भोपाल, रतलाम, ग्वालियर, सतना, सागर, शहडोल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बड़वानी जिले में होगी। अधिकारियों के मुताबिक अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र 11 से 19 अक्टूबर तक डाउनलोड कर सकेंगे।

ये रखें है पद

राज्य सेवा परीक्षा 2024 का विज्ञापन दिसंबर 2023 में जारी हुआ था। उस दौरान सिर्फ 60 पद निकाले गए थे। कम पद होने के चलते अभ्यर्थी नाराज थे। उन्होंने पद बढ़ाने के लिए कई बार प्रदर्शन भी किए थे। उसके बाद आयोग ने 50 पद बढ़कर 110 पद किए थे। इसमें एसडीएम, उपपुलिस अधीक्षक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, वाणिज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक शामिल है।

ये रहा था कटऑफ

अनारक्षित – 160, अनुसूचित जाति- 148, अनुसूचित जनजाति- 140, अन्य पिछड़ा वर्ग – 156, आर्थिक पिछड़ा वर्ग – 154

Related Articles

Back to top button