ब्रेकिंग
WhatsApp Security Settings: अनजान कॉल्स और डिजिटल अरेस्ट के खतरे से बचने के लिए आज ही बदल लें ये जरू... Tula Sankranti Significance: तुला संक्रांति 2026 कब है? जानिए इस दिन गंगा स्नान और सूर्य देव की पूजा... Navratri Day 3 Prasad Recipe: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं समा के चावल और गुड... Atar Singh Bhadana Murder Case: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले... Jharkhand Crime News: झारखंड के सरायकेला में अजीबोगरीब चोरी का प्रयास, शरीर पर ग्रीस लगाकर घर में घु... Rahul Gandhi Relief: मानहानि मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की का... UPI MDR Charges Deferred: यूपीआई पर एमडीआर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, एनपीसीआई ने दी राहत Ladli Behna Yojana 41st Installment: नवरात्रों के बीच मोहन सरकार देगी बड़ा तोहफा, इस दिन आ सकती है 1... Seoni Pride: उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए डॉ. ढाल सिंह बिसेन, भाजपा नेताओं और समर्थकों ने दी बध... MP News Update: स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप को सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को होगा...
मध्यप्रदेश

MP में एक और दिग्गज नेता के बेटे का पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का वीडियो वायरल, दादा हैं राज्यपाल

उज्जैन: मध्य प्रदेश के एक और दिग्गज नेता के पोते का पुलिसकर्मीयों से बहस का वीडियो सामने आया है। कर्नाटक के राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता थावरचंद गहलोत के पोते विशाल गहलोत का वीडियो वायरल है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि पुलिसकर्मियों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। इससे पहले मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे का पुलिसकर्मियों से बहस का वीडियो सामने आया था।

मूर्ति विसर्जन का हो रहा था कार्यक्रम

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागदा जंक्शन के 56 ब्लाक इलाके में माता की मूर्ति विराजित की गई थी। शनिवार को मूर्ति विसर्जन के लिए चंबल नदी की ओर ले जाई जा रही थी। नदी का जलस्तर बढ़ा होने से बैरिकेड्स लगाए गए थे। बैरिकेड्स के आगे केवल सीमित संख्या में ही लोगों को भेजा रहा था।

पुलिस ने नदी के किनारे जाने से रोका तो बहस

राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पोते और आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत के बेटे विशाल गेहलोत, नपा अध्यक्ष संतोष गहलोत के पति ओपी गहलोत सहित अन्य माता विसर्जन के लिए आगे बढ़े तो बैरिकेड्स के समीप तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। इस दौरान बहस शुरू हो गई। विशाल गहलोत आगे बढ़ा तो एएसआई पूजा राठौर ने उन्हें फिर रोका। यहां विवाद की स्थिति बन गई।

वहीं मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर विशाल ने अभद्रता की और मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया। बहसबाजी के कुछ देर बाद माता मूर्ति विसर्जन के लिए आगे बढ़ गए। हालांकि संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिसकर्मियों की ओर से कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

एएसपी बोले- रोकने का प्रयास किया था

मामले में एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि नदी की ओर जाने की अनुमति केवल पांच लोगों की थी। वे अधिक संख्या में आगे जाना चाह रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया था। इसके अलावा कोई बात नहीं है।

Related Articles

Back to top button