ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
बिहार

कटिहार का वो ‘थप्पड़ कांड’, जिसमें एसपी को नौकरी से हटाने की उठी मांग

बिहार के कटिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कटिहार रेलवे एसपी डॉ संजय भारती ने एमएलसी अशोक अग्रवाल के भतीजे गौतम अग्रवाल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. गौतम अग्रवाल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर बैठकर लंगडा बागान पूजा पंडाल देखने आए थे. इसी दौरान सीविल ड्रेस में मौजूद एसपी डॉ संजय ने गौतम की बाइक को रोक लिया. एसपी ने पहले तो गौतम को फटकार लगाई और बाद में देखते ही देखते बच्चों और पत्नी के सामने थप्पड़ जड़ दिया.

एमएलसी अशोक अग्रवाल के भतीजे गौतम को थप्पड़ मारने की पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कटिहार रेलवे एसपी डॉ संजय भारती गौतम को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. घटना की लोग काफी निंदा कर रहे हैं. घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक वकील ने बनाया है. जानकारी देते हुए गौतम अग्रवाल ने बताया कि बीच सड़क पर उन्हें थप्पड़ दिया, जिस कारण से वह अपने बच्चों से नजर नहीं मिला पा रहे है.

मुख्यमंत्री और रेल मंत्री से की कार्रवाई की मांग

साथ ही गौतम का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद से ही वह शहर में लोगों से आंखे नहीं मिला पा रहे है. मुख्यमंत्री और रेल मंत्री से गौतम ने मांग की है कि वह जल्द से जल्द थप्पड़ मारने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड करे. पूरी घटना एमएलसी अशोक अग्रवाल का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि कानून सभी के लिए एक समान है. उन्होंने कहा है कि मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घटना का वीडियो भेज कर रेलवे एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

रेलवे एसपी ने बात करने से किया मना

एमएलसी अशोक अग्रवाल ने एसपी से घटना के बाद फोन पर बात की है. फोन करके एमएलसी ने पूछा है कि आपने थप्पड़ क्यों मारा? इस बात का जबाब देते हुए एसपी ने कहा कि उनसे गलती हो गई. आगे एसपी ने कहा कि इस गलती के लिए उसे जेल भी भेज सकते थे. इस बात का जवाब देते हुए एमएलसी ने कहा कि आपको काम है जेल भेजना, कोर्ट का काम है बेल देना. इन सब बातों के बीच थप्पड़ मारने की बात कहा से आई. इतना कहकर उन्होंने काॅल कट कर दी. इस पूरे मामले में रेलवे एसपी डॉक्टर संजय कुमार भारती ने कुछ भी बात करने से मना कर दिया है.

Related Articles

Back to top button