ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
बिहार

बंटोगे तो कटोगे… हिंदुओं को एकजुट करने के लिए स्वाभिमान यात्रा निकालेंगे गिरिराज सिंह

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और BJP के केंद्रीय मंत्री और अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले नेता गिरिराज सिंह हिन्दुओं को संगठित करने के लिए यात्रा निकालने रहे हैं. उन्होंने आने वाली 18 अक्टूबर को पूरे बिहार में हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकालने का ऐलान किया है. इस यात्रा के दौरान वे बिहार में अपना शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.

यात्रा का पहले चरण किशनगंज में 22 अक्टूबर को पूरा होगा. यात्रा का ऐलान करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि इस वक्त हिंदुओं का एकजुट होना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि वह हिंदुओं को यह संदेश देना चाहते थे कि संगठित हिंदू ही शक्तिशाली हिंदू हैं.

‘हिंदुओं को एकजुट करने का समय आ गया है’

BJP नेता गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को भारत बर्दाश्त नहीं करेगा. जिस दिन से बांग्लादेश में घटना हुई है, मैं सोच रहा हूं कि हिंदुओं को एकजुट करने का समय आ गया है, नहीं तो पाकिस्तान की तरह जहां हिंदू 22 फीसद से घटकर आधा फीसद रह गए हैं. हमारा भी यही हश्र होगा. हमारी बेटियों का अपहरण हो रहा है, हमारे घर और दुकानें तोड़ी जा रही हैं, अगर बंटवारे के समय सभी मुसलमान पाकिस्तान चले गए होते, तो हमें यह स्थिति नहीं झेलनी पड़ती कि रामनवमी के जुलूसों के दौरान हमें पत्थरबाजी का सामना करना पड़ता है.

“बटोगे तो कटोगे”

गिरिराज सिंह ने अपने बयान में कहा, “बटोगे तो कटोगे यह मूल मंत्र के रूप में है. कुछ लोग हिंदुओं को बांटने के तरीका निकाल रहे हैं. मैं समझता हूं मेरी यात्रा हिन्दू स्वाभिमान यात्रा बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार के लिए है.” वह तेजस्वी यादव पर भी लगातार निशाना साध रहे हैं, वहीं जाति जनगणना की मांग करने वालों को हिंदुओं में फूट डालने वाला कह रहे हैं.

Related Articles

Back to top button