ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
महाराष्ट्र

सलमान खान के फार्म हाउस की बढ़ाई गई सुरक्षा, बिश्नोई गैंग कर चुका है रेकी

मुंबई में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद उनके नजदीकी पारिवारिक दोस्त एक्टर सलमान खान की सुरक्षा को लेकर नवी मुंबई पुलिस भी अलर्ट हो गई है. उसने सलमान खान के फार्म हाउस पर सुरक्षा और गश्त बढ़ा दी है. फार्म हाउस नवी मुंबई के पनवेल में है और फार्म हाउस पर जाने के लिए एक ही सड़क है, जो गांव के रास्ते से गुजरती है.

पुलिस ने स्थानीय गांव वालों से लेकर अपनी इंटेलिजेंस एजेंसियों को सतर्क किया है. पुलिस ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखें तो पुलिस को सूचना दें. स्थानीय गांव वाले भी पुलिस के इस काम में मदद कर रहे हैं. दूसरी बड़ी बात ये है कि एजेंसियों को अलर्ट किया गया है कि किसी भी तरह के इनपुट पर नजर रखी जाए ताकि समय पर एक्शन लिया जा सके.

पुलिस हर आने-जाने वाली गाड़ी पर रख रही नजर

नवी मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि उन्होंने पनवेल फार्म हाउस की गश्त बढ़ा दी है और अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को भी लगाया गया है जो फार्म हाउस के अंदर के और बाहर के भी हिस्से में तैनात रहेंगे. कई जगहों पर नाकाबंदी भी की जा रही है ताकि गाड़ियों को चेक किया जा सके. बिश्नोई गैंग इसके पहले भी फार्म हाउस की कई बार रेकी करा चुका है, लेकिन फार्म हाउस पर कभी वो कामयाब नहीं हो पाया बल्कि सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर जरूर फायरिंग हो चुकी है.

Related Articles

Back to top button