ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
लाइफ स्टाइल

40 की उम्र में भी चेहरे पर नहीं नजर आएंगी झुर्रियां, आजमाएं ये नुस्खें

उम्र बढ़ने के साथ स्किन में कसाव और निखार की कमी होने लगती है. 40 की उम्र के बाद स्किन नेचुरली ग्लो को खाने लगती है. लेकिन लोग प्री एजिंग यानी समय से पहले त्वचा के बूढ़ा नजर आने को फेस करते हैं. दरअसल, आजकल बढ़े हुए प्रदूषण, खानपान में गलतियां और बिगड़ हुए लाइफस्टाइल का नुकसान न सिर्फ सेहत को हो रहा है बल्कि इसका प्रभाव त्वचा पर भी नजर आता है. इसलिए चेहरे की देखभाल करने के लिए सीरियस होना बहुत जरूरी है. वैसे स्किन केयर के लिए मार्केट में कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं पर आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर दोगुने फायदे पा सकते हैं.

वैसे 40 की उम्र के बाद भी स्किन में कसाव को बरकरार रखा जा सकता है. चलिए हम आपको कुछ आसान और बेस्ट तरीके के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाकर चेहरे की खोई हुई रंगत को वापस पाया जा सकता है. साथ ही आप स्किन टाइटनिंग बेनेफिट भी पा सकती हैं.

स्किन केयर में आजमाएं ये तरीके । Skin tightening home remedies

एलोवेरा जेल आएगा काम

ये एंटीबैक्टीरियल समेत दूसरे गुणों से भरपूर एंटी-एजिंग एजेंट है. जिसे ऑलराउंडर भी कहा जाता है क्योंकि ये हमारी सेहत, स्किन और हेयर तीनों के लिए लाभदायक साबित होता है. स्किन पर आने वाली फाइन लाइन और रिंकल्स को आने से रोकने में एलोवेरा काम आता है. आपको बस रात में सोने से पहले रोजाना त्वचा पर एलोवेरा जेल की मसाज करनी है. वैसे अगर चेहरे पर पिंपल ज्यादा हैं तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही एलोवेरा जेल को लगाएं.

अंडे का सफेद हिस्सा

आप चाहे तो अंडे से भी स्किन की देखभाल कर सकते हैं. इसके लिए अंडे के सफेद हिस्से को सीधे चेहरे पर लगाना है. दरअसल, अंडे में प्रोटीन और बायोटिन होता है जो स्किन टाइटनिंग में मदद करते हैं. इसके अलावा ये तत्व स्किन को चमकदार बनाने में भी कारगर हैं.

नारियल का तेल

स्किन केयर में नारियल के तेल को बेस्ट माना जाता है. त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाने के लिए इसका हाइड्रेट या मॉइस्चराइज रहना बहुत जरूरी है. आप इसमें नारियल तेल की मदद ले सकते हैं. बड़े-बड़े सितारे तक कोकोनट ऑयल को मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल में लेते हैं. रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे और हाथों की स्किन पर नारियल तेल को लगाएं. ये रात में त्वचा को रिपेयर करने में काम आएगा और उसमें उसमें नमी को बरकरार रखेगा.

दही से स्किन केयर

हफ्ते में 3 से 4 बार दही और शहद से त्वचा की देखभाल करें. दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो हमारी सेहत और स्किन दोनों के लिए लाभदायक होता है. लैक्टिक एसिड हमारी स्किन को सॉफ्ट और टाइट बनाने में मदद करता है. वैसे दही से स्किन देर तक हाइड्रेट भी रह पाती है.

टमाटर का रस

वैसे चेहरे की देखभाल में सब्जियों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. आप चाहे तो टमाटर के रस को स्किन पर लगा सकते हैं. इसके लिए टमाटर का रस कटोरी में निकालें और इसे स्किन पर लगाएं. आलू का रस भी स्किन से टैनिंग को कम करके इसे ग्लोइंग बनाता है. आलू के रस में स्टार्च होता है जो त्वचा को फायदा पहुंचाता है.

Related Articles

Back to top button