ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में घायल उमेश चौहान की हुई सफल सर्जरी, KE... Bernstein Report: बर्नस्टीन ने घटाया Nifty 50 का टारगेट, दिसंबर 2026 के लिए 26,000 से घटाकर किया 25,... Suvarna Raj Gold Medal: महिलाओं के डिस्कस थ्रो में सुवर्णा राज का कमाल, 15.66 मीटर के थ्रो के साथ अप... Karnataka Petrol Pump Accident: कर्नाटक के बागलकोट में दर्दनाक हादसा, ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबाने ... Patna Durga Visarjan Firing: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान गोलीबारी, नाबालिग की मौत से भड़का आक्र... Papankusha Ekadashi 2026 : कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और खास उपा... Saudi Arabia Houthi Drone Attack: सऊदी अरब के शायबा ऑयल फील्ड पर हूती विद्रोहियों का ड्रोन हमला, एक ... Delhi Pollution News: दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंची हवा की क्वालिटी, जहांगीरपुरी और विवेक विहार म... सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी...
बिहार

पत्नी से झगड़े के बाद खाया जहर, झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए घरवाले; 4 दिन तक निकालता रहा जहर

बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर के रघुनाथपुर में झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज कराने पर युवक की मौत हो गई. युवक ने मामूली विवाद में 4 दिन पहले जहर खा लिया था, जहर खाने के बाद घरवाले उसे डॉक्टर के पास लेकर गए. झोलाछाप डॉक्टर युवक के इलाज का आश्वासन घरवालों को दे रहा था कि वो उसका इलाज कर रहा है, लेकिन चार दिनों से वो युवक के शरीर से जहर निकाल रहा था. शरीर से जहर न निकलने के कारण उसकी हालात बिगड़ने लगी और युवक की मौत हो गई.

मृतक की पहचान पंडितबासा के रहने वाले अवधेश कुमार (25) के रूप में हुई है. घरवालों की तरफ से हुई लापरवाही के कारण युवक की मौत हो गई अगर घटना के संबंध में घरवालों ने बताया कि पत्नी से युवक का झगड़ा हो गया, जिसके बाद युवक ने कीटनाशक वाली दवा खा ली. वहीं गांववालों ने बताया कि रुपौली के मैनी गांव में एक डॉक्टर अशोक कुमार ऐसे ऐसे जहर को चुटकी में उतार देता है.

4 दिन से जहर निकाल रहा था डॉक्टर

इसके बाद युवक को उस झोलाछाप डॉक्टर अशोक के पास ले जाया गया, जहां 11 तारीख से उसका इलाज चल रहा था और 14 को उसकी मौत हो गई. वहीं युवक की मौत पर जहर निकालने की गारेंटी देने वाले झोलाछाप डॉक्टर के घर जाकर घरवालों ने खूब हंगामा किया. झोलाछाप डॉक्टर का कहना था “किस्मत में यहीं लिखा था तो हम क्या कर सकते हैं?”

वहीं घटना की खबर सूचना भवानीपुर के अवर निरीक्षक शम्भू प्रसाद दलबल के साथ मृतक के घर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णियां भेज दिया गया. भवानीपुर सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसपर कार्यावाई की जाएगी, साथ ही झोलाछाप डॉक्टर की भी जांच होगी. मृतक के घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल है.

Related Articles

Back to top button