ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
दिल्ली/NCR

शराब के मांगे 400 रुपए, न देने पर दोस्त की हत्या की; पुलिस से बचने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में हुआ भर्ती

दिल्ली पुलिस की शाहदरा डिस्ट्रिक्ट की आनंद विहार थाना पुलिस ने 48 घंटो के अंदर ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया है. पुलिस ने हत्या के आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की वजह शराब के लिए 400 रुपए बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, दो दोस्तों में शराब के पैसों को लेकर तीखी बहस हुई. वहीं गुस्से में आकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी थी. पुलिस घटना का जानकारी के बाद मामले जांच कर रही थी.

आनंद विहार थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले में पिछले कई दिनों से जांच कर रही थी. जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने के लिए घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी. सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची. पुलिस ने के मुताबिक एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को शराब के लिए पैसे नहीं दिए थे, पैसे नहीं मिलने पर दूसरे दोस्त ने गुस्से में आकर ईंट से हमलाकर हत्या कर दी.

4oo रुपए नहीं देने पर हत्या

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दो दोस्तों के बीच शराब के लिए 400 रुपए को लेकर तीखी बहस हुई थी. बहस होने के बाद गुस्से में अंकित ने अपने दोस्त निराला पर ईंट से हमला कर दिया था, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया और बाद में दम तोड़ दिया. हत्या करने के बाद अंकित ने पुलिस से बचने के लिए खुद को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा लिया था.

शराब के लिए मांग रहा था पैसे

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और आखिर में पुलिस ने नशामुक्ति केंद्र से अरोपी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 400 रुपए की शराब खरीदने की बात कह रहा था लेकिन उसका दोस्त इतने पैसों की शराब खरीदने को तैयार नहीं था. वहीं ये भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने दोस्त से चोरी किए पैसे का इस्तेमाल अधिक शराब खरीदने के लिए किया था. जिसके बाद उसने और पैसे देने से इनकार कर दिया था.

Related Articles

Back to top button