ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

दिल्ली कैपिटल्स से सौरव गांगुली की होगी छुट्टी? इस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 से पहले तेजी से बदलाव कर रही है. हाल ही में उसने रिकी पॉन्टिंग को हेड कोच के पद से हटा दिया था. उनके जाने के बाद फ्रेंचाइजी को नए हेड कोच की तलाश थी, जो अब पूरी हो चुकी है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पूर्व क्रिकेटर हेमंग बदानी आईपीएल 2025 में इस पद को संभालेंगे. अगले दो सीजन के लिए उन्हें टीम का हेड कोच बनाया गया है. वह भारत के लिए 44 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद में ब्रायन लारा के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे. बदानी वहां फील्डिंग कोच के अलावा स्काउट के रूप में भी काम कर रहे थे. इस बीच ये भी खबर है कि रिकी पॉन्टिंग के बाद अब सौरव गांगुली को भी दिल्ली कैपिटल्स से निकाला जा सकता है.

गांगुली को निकालेगी दिल्ली कैपिटल्स?

सौरव गांगुली को 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का डाइरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया गया था. अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा है कि पॉन्टिंग के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें भी निकाल दिया है. क्योंकि पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच हेमंग बदानी के दोस्त वेणुगोपाल राव को टीम का डाइरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया है.

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि वेणुगोपाल यह जिम्मेदारी सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए संभालेंगे या पूरी फ्रेंचाइजी के लिए. बता दें फ्रेंचाइजी के पास आईपीएल के अलावा अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट, साउथ अफ्रीका टी20 और ILT20 लीग में भी टीमें मौजूद हैं. गांगुली को फ्रेंचाइजी की इन सभी टीमों की जिम्मेदारी दी गई थी.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कर चुके हैं काम

हेमंग बदानी और वेणुगोपाल राव लंबे समय तक एक साथ चेन्नई लीग में MRF के लिए खेलते रहे हैं. इसके अलावा दोनों को एक साथ काम करने के लिए जाना जाता है. दोनों फ्रेंचाइजी की सब्सिडियरी टीमों के लिए काम करते रहे हैं. खासतौर से यूएई की ILT20 और अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में दोनों फेंचाइजी का काम देखते रहे हैं. अब आईपीएल में दोनों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है.

दिल्ली कैपिटल्स की मैनेजमेंट ने उन्हें नई जिम्मेदारी के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ चुनने की पूरी आजादी भी दी है. बता दें बदानी और वेणुगोपाल के अलावा टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज मुनफ पटेल भी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े सकते हैं. फ्रेंचाइजी आईपीएल में उन्हें बॉलिंग कोच बना सकती है.

Related Articles

Back to top button