ब्रेकिंग
हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप Murder News: पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इंस्टाग्राम वाली खूनी प्रे... Noida News: नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, भंगेल एलिवेटेड रोड चौड़ा होने से पीक आवर्स के जाम से मिलेग... Chamba Road Accident: चंबा-नूरपुर हाईवे पर 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, गुजरात के 6 पर्यटकों की मौ... Lucknow Crime News: इंस्टाग्राम पर 'सौरभ सिंह' बनकर शोएब ने हिंदू लड़कियों को किया टारगेट, ब्लैकमेलि... Railway Station Collapse: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा [शहर का नाम] स्टेशन? 5 साल में ही ढही छत, 1 अधिकार... Liquor Smuggling: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झाड़ियों से 500 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, दो अरेस्ट Love Marriage: पति का पैर टूटा तो पत्नी ने छोड़ा साथ, अब प्रेग्नेंसी रिपोर्ट आते ही सामने आई नई जिद IMD Alert: दिल्ली में आज बारिश, MP-राजस्थान में हीटवेव; कैसा रहेगा पहाड़ी राज्यों का मौसम?
देश

Delhi Assembly Session: रामवीर सिंह बिधूड़ी चुने गए दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, बदरपुर से हैं विधायक

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। विधानसभा सदन में नवनिर्वाचित विधायकों के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रोटेम स्पीकर शोएब इकबाल को बनाया गया है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने बदरपुर से विधायक राम वीर सिंह बिधूड़ी को विधायक दल के नेता चुना है।

सबसे पहले होगा विधायकों का शपथ कार्यक्रम

पहले सत्र में प्रोटेम स्पीकर सुबह 11 बजे से सभी विधायकों को शपथ दिलवाएंगे। दोपहर के बाद विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होगा। 25 फरवरी को उपराज्यपाल का भाषण होगा और 26 फरवरी को इस भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव आएगा।

सरकार पेश करेगी अगले पांच साल का खाका

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल अपने भाषण में दिल्ली के विकास एवं सरकार की योजनाओं के बारे में अपने विचार रखेंगे। इसमें सरकार के अगले पांच साल की योजनाओं का खाका होगा। वहीं धन्यवाद प्रस्ताव में विधायक अपने-अपने विचार रखेंगे। इस दौरान आपसी सहमति से विधानसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। दिल्ली विधानसभा में इस बार आम आदमी पार्टी (आप) के 62 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ विधायक हैं। कांग्रेस पार्टी का इस बार भी खाता भी नही खुल पाया है।

विधानसभा की कमान फिर रामनिवास गोयल के हाथ

दिल्ली विधानसभा की कमान फिर से शाहदरा से निर्वाचित विधायक राम निवास गोयल को मिलने जा रही है। गोयल का नाम फाइनल हो गया है। गोयल के साथ विधानसभा के उपाध्यक्ष का पद फिर से राखी बिड़ला को दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए विधानसभा में चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाएगी मगर इस पद के लिए केवल गोयल और राखी बिड़ला का ही नामांकन हुआ है। रामनिवास गोयल आम आदमी पार्टी की सरकार के पिछले कार्यकाल में भी दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं। पिछले पांच साल में उन्होंने विधानसभा में बहुत से कार्य करवाए हैं। उनके कार्यकाल में क्रांतिकारियों की गैलरी बनवाई और शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं को लगवाने का काम किया गया। दिल्ली विधानसभा में रिसर्च सेंटर बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button