ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
मनोरंजन

आलिया भट्ट पर भारी पड़ गईं तृप्ति डिमरी, Vicky Vidya Ka Woh Wala Video ने कितने कमा डाले?

बॉलीवुड में रोज कोई नया बादशाह आता रहता है. बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कितनी जल्दी बदलते हैं पता ही नहीं चल पाता है. मौजूदा समय में बॉक्स ऑफिस पर 2 नामी एक्ट्रेस की फिल्में आमने-सामने हैं. जहां एक तरफ तृप्ति डिमरी की फिल्म विकी विद्या का वो वाला वीडियो रिलीज हुई है वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट की जिगरा भी अपनी रिलीज के 9 दिन पूरे कर चुकी है. बता रहे हैं कि इन दोनों फिल्मों को सिनेमाघरों में दर्शकों का कैसा रिएक्शन मिल रहा है और दोनों में से कौन सी फिल्में कितने मार्जिन से आगे चल रही हैं.

विकी विद्या का वो वाला वीडियो ने 9 दिन में कितने कमाए?

राजकुमार राव के लिए साल 2024 अच्छा जा रहा है. वे इस साल जितनी भी लो बजट की फिल्में लेकर आए हैं सभी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है और फैंस को निराश नहीं किया है. इस बार भी उनकी और तृपिति डिमरी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं. 20 करोड़ से भी कम के बजट में बनी इस फिल्म ने 9 दिन में ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है. फिल्म का 9 दिन का कुल कलेक्शन 30.65 करोड़ रुपये का हो गया है. फिल्म अब मुनाफा कमा रही है और ये देखने वाली बात होगी कि 50 करोड़ तक ये मूवी पहुंच सकती है कि नहीं.

Jigra Day 9 Box Office Collection : जिगरा ने 9 दिन में कितने रुपये कमाए

दूसरी तरफ आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा की बात करें तो इस फिल्म का हाल बहुत अच्छा नहीं है. आमतौर पर आलिया भट्ट की कोई फिल्म फ्लॉप हो ऐसा देखने को नहीं मिलता है. लेकिन फिलहाल ऐसा ही नजर आ रहा है. इस फिल्म ने भी तृप्ति की फिल्म के आस-पास का ही कलेक्शन किया है लेकिन इसके बाद भी ये अपने हाई बजट की वजह से पीछे रह गई है और मनमुताबिक ऑडियंस इकट्ठा नहीं कर पा रही है. फिल्म की कमाई 25.35 करोड़ रुपये की हो गई है. इसका बजट 80 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है. ऐसे में इस फिल्म के लिए इतने बड़े मार्जिन को कवर कर पाना नामुमकिन होगा.

Alia Bhatt Vs Tripti Dimri : आलिया भट्ट से कितना आगे निकलीं तृप्ति डिमरी

वैसे तो दोनों फिल्मों के बजट में जमीन आसमान का अंतर है लेकिन कमाई के आंकड़े उल्टे हैं. जहां एक तरफ लो बजट में बनी तृप्ति डिमरी की फिल्म ज्यादा कमा चुकी है वहीं बड़े बजट में बनी आलिया की फिल्म बजट का आधा भी नहीं कमा सकी है. हैरान करने वाली बात तो ये है कि तृप्ति की विकी विद्या का वो वाला वीडियो ने आलिया की जिगरा से कम बजट होने के बाद भी 9 दिन में उससे 5 करोड़ ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. तृप्ति की पॉपुलैरिटी पिछले कुछ समय से बढ़ी है और एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स हथिया रही हैं.

Related Articles

Back to top button