ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
उत्तरप्रदेश

UP: शाम को मामा की मौत, सदमे में भांजे ने रात में तोड़ा दम; बचपन से ही नाना के यहां रहता था युवक

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मामा की मौत के बाद भांजे की भी मौत हो गई. भांजा बचपन से ही मामा के घर पर रहता था. मामा की बीमारी के चलते मौत हो गई, जिसका सदमा भांजा बर्दाश्त नहीं कर पाया. रात में उसको बेचैनी हुई. परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसके पहले ही भांजे ने दम तोड़ दिया. घर में दो मौतों से कोहराम मच गया.

गुलरिहा थाना क्षेत्र के काशी टोला निवासी रामकुमार की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी. भांजा उदय प्रताप भारती (36 वर्ष) उनके साथ ही बचपन से ही रह रहा था. गांव के लोग बताते हैं कि मामा से उदय का इतना लगाव था कि वह जब छोटा था, तभी से अपनी मां को छोड़कर मामा के साथ रहने लगा था. ननिहाल में उसकी पढ़ाई- लिखाई हुई और वह मामा के साथ ही उनके घर पर खेती-बाड़ी के काम में हाथ बंटाता था.

मामा के घर पर ही रह रहा था युवक

मामा की तबीयत कुछ दिन से खराब थी तो उदय उनकी देखभाल कर रहा था. इलाज भी करवा रहा था. उनके स्वस्थ होने के लिए हर जतन कर रहा था. कुछ दिन पहले उदय के बड़े भाई की मौत हो गई. ऐसे में मामा के कहने पर उदय ने अपनी भाभी से शादी कर लिया और चारों बच्चों को अपना लिया. उनको लेकर वह मामा के गांव आ गया था. मामा-भांजे के बीच प्रेम अटूट था।

अचानक शु्क्रवार शाम को मामा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और शाम चार बजे उनकी मौत हो गई. मामा की मौत से भांजा काफी सदमे में था. वह उनका दाह संस्कार अगले दिन के लिए टाल दिया. उदय का कहना था कि आज मामा का शव सबके दर्शन के लिए घर पर ही रहेगा. कल उनका दाह संस्कार होगा. घर के लोग बताते हैं कि उदय ने पूरे दिन कुछ नहीं खाया था. रात में भी शायद उसको नींद नहीं आ रही थी. कुछ बेचैनी हुई तो पत्नी से उसने बताया कि तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही है. बहुत बेचैनी हो रही है. पत्नी ने पानी ला कर दिया. पानी पीने के बाद भी उसकी बेचैनी बढ़ती गई. ऐसे में घर के अन्य लोग भी जाग गए और अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, जबकि मामा का शव भी अभी घर पर ही था.

एक ही दिन मामा-भांजे की मौत

अभी लोग उदय को अस्पताल ले जाते, उसके पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में यही चर्चा है कि मामा- भांजे का यह प्यार अंतिम सांस तक साथ रहा. मामा के जाने के कुछ घंटे बाद ही भांजे ने भी दम तोड़ दिया. घरवालों ने बताया कि आज मामा-भांजे का बांसस्थान स्थित चिलुआ नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस घटना से परिवार के लोग जहां व्यथित हैं वही गांव में भी इस घटना को लेकर चर्चाएं चल रही थीं.

Related Articles

Back to top button