ब्रेकिंग
Delhi News: अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी के बाद अजिंक्य शिंदे संभालेंगे CJP मूवमेंट की कमान, जानिए कौन ... Jharkhand News Update: चांडिल में पुलिस को खुली चुनौती, अपराधियों ने घर में घुसकर लूटा सोना-चांदी Jharkhand News Update: नेमरा में दिवंगत रूपी सोरेन का श्राद्ध कर्म, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद... Jharkhand Politics: महिला मोर्चा का प्रदर्शन और पुलिस से झड़प, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने Jharkhand Politics: मैथन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अवैध कोयला खनन और डीजीपी की पोस्टिंग ... Navratri 2026 Special: मैहर में धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त, मांस-मछली की दुकानों... Chhindwara Land Rights: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं WCL भूमि पर रहने वाले लोग, विधायक ने उठ... MP Farmers Protest: मंदसौर में लोड शेडिंग के खिलाफ किसानों ने घेरे बिजली ग्रिड, ढोल बजाकर जताया विरो... Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश में आया 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, बेल्जियम से आए बॉयलर ... Amritsar Stubble Burning News: अमृतसर में पराली जलाने के मामलों में भारी उछाल, पंजाब में बना नंबर वन...
बिहार

बिहार: वैशाली में बुजुर्ग की मौत पर भड़के गांववाले, लोगों के सामने हाथ जोड़ती दिखीं SDPO; बवाल की कहानी

बिहार के वैशाली में पुलिस को देखकर भाग रहे एक व्यक्ति की सड़क पर गिरने से मौत हो गई. मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस की गाड़ी भी तोड़ दी. साथी ही कुछ लोगों ने एक पुलिसकर्मी को बंधक बना लिया, जिसके बाद मौके पर पहुंचीं SDPO सुरभ सुमन आक्रोशित लोगों के सामने हाथ जोड़कर समझाती हुई नजर आईं. पुलिस ने लोगों को समझाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के जलालपुर गंगटी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पुलिस को देखकर भाग रहे एक 50 साल के व्यक्ति की सड़क पर गिरने से मौत हो गई है. घटना का जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. गुस्साए लोग एक पुलिसकर्मी को कॉलर पकड़कर ले गए हैं और एक फिर उसे बंधक बना लिया. घटना की जानकारी होते ही महुआ SDPO सुरभ सुमन मौके पर पहुंची. सुरभ ने लोगों को हाथ जोड़कर समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने.

मामले पर SP ने दी सफाई

जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दी. वहीं, लाठीचार्ज के बाद लोगों को समझाते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जानकारी देते हुए वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया कि शनिवार की सुबह मद्य निषेध टोल फ्री पर सूचना मिलने के बाद ASI भुनेश्वर राम और गश्ती दल के सिपाही जलालपुर गंगटी पहुंचे. इसी दौरान जांच के लिर पहुंची पुलिस की गाड़ी देखकर एक वृद्ध व्यक्ति भागने लगा.

परिवार ने पुलिस पर लगाए हत्या के आरोप

पुलिस और वृद्ध व्यक्ति के बीच की दूरी करीब 250 मीटर थी. भागने के दौरान व्यक्ति सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेन्द्र पासवान निवासी थाना कटहरा गांव करहटिया के तौर पर हुई है. पूरे मामले पर परिजनों का आरोप है कि वृद्ध व्यक्ति की मौत गिरने से नहीं बल्कि पुलिस की पिटाई से हुई है.

Related Articles

Back to top button