ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
बिहार

बिहार: भागलपुर के मंदिर में तोड़ीं भगवान की मूर्तियां… गुस्साई भीड़ का बवाल, रोड जाम-पुलिस पर पथराव; इलाके में तनाव

बिहार के भागलपुर में बवाल हो गया. असामाजिक तत्वों ने सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने का प्रयास किया. शनिवार की रात जिले के सन्हौला मंदिर में तोड़-फोड़ की गई. मां दुर्गा, श्री राम, सीता, राधा और कृष्ण की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया गया. मूर्तियों के जेवर और गहने को चुरा लिया गया. घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए. इलाके में तनाव फैल गया. घटना से गुस्साई भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. स्थिति अनियंत्रित होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

घटना से गुस्साए लोगों ने बवाल कर दिया. उन्होंने घोघा-सन्हौला मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा कर दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस ने एक असामाजिक तत्व को दबोच लिया है. मामले को लेकर पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक विक्षिप्त है. वहीं पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें और अफवाह ना फैलाने की अपील की है. मौके पर अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल, CIAT कमांडो, दंगा नियंत्रण बल की तैनाती की गई है.

भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

घोघा-सन्हौला मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर सड़क जाम किया गया है, जिसके बाद पुलिस ने जाम को खुलवाने का प्रयास किया तो भीड़ और भी उग्र हो गई. जब पुलिस ने लाठी चार्ज करना शुरू किया तो भीड़ की ओर से भी पत्थर बाजी होने लगी. फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. पुलिस लोगों को समझने में जुटी है. मंदिर के अंदर टूटी मूर्तियां रखी हुई हैं व कई मूर्तियों के टूटे हुए हिस्से भी इधर-उधर बिखरे पड़े हैं. मौके पर कहलगांव एसडीपीओ शिवानंद सिंह व एसडीओ अशोक मंडल भी मौजूद हैं.

इलाके में बना हुआ है तनाव

बताया जा रहा है कि देर रात मन्दिर में असमाजिक तत्वों ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया. सुबह जब लोग पूजा करने गए तो मन्दिर को दो मंजिले पर स्थित मां दुर्गा, श्री राम सीता, राधा कृष्ण के प्रतिमाओं को खंडित पाया. धीरे धीरे जब इसकी खबर लोगों को लगी तो लोग आक्रोशित हो गए. घटना को लेकर प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि कैसे थाने के पीछे स्थित मंदिर में असमाजिक तत्वों ने इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया, जिस वजह से इलाके में तनाव बढ़ गया है और पुलिस के लिए चुनौती भी बढ़ गई है.

Related Articles

Back to top button