ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में मकान का छप्पर गिरने से पांच लोग घायल, इलाज जारी

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परापट्टी में एक कच्चे मकान का छप्पर गिरने से पांच लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम परापट्टी में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे दशरथ सिंह के खेत पर मजदूरी के लिए किशनगढ़ से आए मजदूर रात में जब खेत पर बने उसके पुराने घर में आराम कर रहे थे तभी मकान की लकड़ी टूट गई और घर का छप्पर आराम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया जिससे सभी लोग घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती गराया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर मंगलवार को मूंगफली उखाडऩे के लिए परापट्टी आए थे। घायलों में दशरथ आदिवासी पिता दम्मू उम्र 45 वर्ष, अनीता पत्नि दशरथ 30 साल, बड़ी पुत्री ललिता पिता दशरथ 17 साल, छोटी पुत्री ममता पिता दशरथ 13 साल सभी निवासी किशनगढ़, श्याम आदिवासी, गुड्डन पिता काशीराम 24 वर्ष शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button