ब्रेकिंग
MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा... Cyclone Arnab Impact: एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद ट्रैफिक जाम और जलभराव से लोग परेशा... Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कांग्रेस CEC की बैठक खत्म, 25 अक्टूबर को फिर होगी मीटिंग

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है. बैठक के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने बताया कि आज 63 सीटों पर चर्चा हुई. अब शरद पवार और उद्धव ठाकरे से बात होगी. 25 अक्टूबर को फिर एक बैठक होगी. इससे पहले कल मुंबई में 3 बजे महाविकास अघाड़ी की बैठक होगी. इसमें उन सीटों पर बात होगी, जिनको लेकर विवाद है.25 तारीख को स्क्रीनिंग और सीईसी की बैठक होगी. उसी दिन फाइनल लिस्ट आएगी.

नाना पटोले ने कहा कि वोटर लिस्ट में बीजेपी घपला कर रही है. लोगों के नाम काटे जा रहे हैं. चुनाव आयोग बीजेपी की मदद करके महाविकास अघाड़ी के वोट कम कर रहा है. मीटिंग में इस पर गहन चर्चा हुई. हमने 96 सीटों को स्क्रीन किया है. कल बालासाहेब थोराट मुंबई में शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. आज हुई बैठक मेंकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल, महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, अंबिका सोनी, टीएस सिंहदेव, नाना पटोले और बाला साहेब थोराट मौजूद रहे.

बताया जा रहा है कि महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग की बातचीत अंतिम चरण में है. महा विकास अघाड़ी के तीनों दल (कांग्रेस, शिवसेना ‘यूबीटी’, एनसीपी ‘शरद पवार’) के नेताओं के बीच लगातार चर्चा हो रही है. महा विकास अघाड़ी के सहयोगी दल शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि एमवीए में महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट में से 210 पर सहमति बन गई है.

एमवीए का मकसद महाराष्ट्र को लूटने वाली ताकतों को हराना है. पिछले कुछ दिनों में एमवीए के तीनों दलों के बीच सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए लंबी चर्चा हुई है. इस बीच ये अटकलें भी लगाई गईं कि कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच मुद्दे पर सहमति नहीं है.

संजय राउत का बयान ऐसे वक्त आया है जब अटकलें हैं कि गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे फोन पर बात की है. ऐसे में सियासी गलियारों में बड़ा सवाल उठ रहा है, क्या दशकों तक सहयोगी रहीं शिवसेना (यूबीटी) और बीजेपी फिर साथ आ रही है? शाह से फोन पर बातचीत के बारे में राउत ने कहा कि बीजेपी गलत सूचना फैला रही है. हम जानते हैं कि ये कौन कर रहा है. बीजेपी को चुनाव में हार का डर है. इसीलिए गलत सूचना फैलाने का काम कर रही है.

दोनों दलों का गठबंधन 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद टूट गया था. उस समय अविभाजित शिवसेना ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री पद बारी-बारी से साझा करने के अपने वादे से बीजेपी ने मुकर रही है. हालांकि, बीजेपी इस आरोप को खारिज करती रही है.

महाराष्ट्र में कब होंगे चुनाव?

राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. वहीं, झारखंड की 81 सीटों पर दो चरण में मतदान होगा. पहले चरण में 13 और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.

Related Articles

Back to top button