ब्रेकिंग
Jalalabad News: डीएवी हॉल्ट के पास ट्रेन के नीचे आकर युवक ने की खुदकुशी, चक मन्ने वाला निवासी लवप्री... Maur Mandi Suicide Case: पत्नी, ससुरालियों और पुलिसकर्मी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, वीडियो बनाकर... अवैध हथियारों से पूरी तरह दूर रहें नागरिक: जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह की सख्त चेतावनी Shahi Masjid Ujjain Update: इंदौर हाईकोर्ट में बनी सहमति, 9 फीट की जगह अब 3 फीट हिस्सा तोड़ेगा प्रबं... पठानकोट में शिवसेना नेता के भाई की संदिग्ध मौत: बेडरूम में मिले चोटों के निशान, परिजनों ने लगाया हत्... Ludhiana Dog Attack: डाबा में अमेरिकन बुली कुत्ते ने BCA छात्र पर किया जानलेवा हमला, दोनों मालिकों प... Indian Coast Guard Rescue MT Seagull 9: ओडिशा तट के पास समुद्र में फंसे विदेशी केमिकल टैंकर को बचाया... Faridkot Road Accident: जैतो में 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 युवकों की मौत व 2 गंभीर घायल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में दुष्कर्म की अफवाह पर तनाव: 5 युवक पकड़े गए, दातर और वॉकी-टॉकी बरामद LPU Jalandhar Protest: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों पर बवाल, यूनिवर्सिटी में इंटरनेट सेवाएं बंद; परी...
विदेश

चाइल्ड केयर सब्सिडिज स्कैंडल को लेकर नीदरलैंड की सरकार ने दिया इस्तीफा

एम्स्टर्डम। बाल कल्याण योजना घोटाले को लेकर चल रहे विवाद के बीच नीदरलैंड सरकार ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। साथ में इस घोटाले की जिम्मेदारी स्वीकार ली। जांच में पता चला है कि मामले में अभिभावकों पर गलत रूप से धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया। सीएनएन के अनुसार प्रधानमंत्री मार्क रुटे बाल देखभाल भत्ते पर संसदीय पूछताछ समिति की एक रिपोर्ट के बाद मंत्रिमंडल के इस्तीफे की घोषणा। उन्होंने इसके लिए पूरी तरह से कैबिनेट जिम्मेदार है।

प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने आगे कहा कि राजनीतिक, प्रशासनिक और कानूनी प्रणाली में सभी स्तरों पर, ऐसी गलतियां की गई हैं, जिनसे हजारों अभिभावकों के साथ बहुत अन्याय हुआ है। रुटे ने यह भी घोषणा की कि नई सरकार के चुनाव मार्च के मध्य में होंगे। पिछले कई हफ्तों से इस्तीफा की चर्चा हो रही थी। लेबर पार्टी (PvdA) के नेता लोदीविजेक एस्केर ने गुरुवार को घोषणा की कि वह PvdA नेता पद से हट जाएंगे। घोटाले में उनकी भूमिका को लेकर अपनी ही पार्टी में उन्हें विरोध का समाना करना पड़ा। पिछली कैबिनेट में वह उप-प्रधानमंत्री और सामाजिक मामलों के मंत्री थे।

17 दिसंबर को, बाल देखभाल भत्ते पर  पर संसद की एक रिपोर्ट सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, यह स्पष्ट हो गया था कि अनुमानित 30,000 माता-पिताओं पर झूठा आरोप लगया गया। उन पर टैक्स अधिकारियों द्वारा दुर्भावनापूर्ण इरादे से आरोप लगाया गया। रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया कि सरकार ने सभी स्तरों पर इन माता-पिताओं के कानूनी संरक्षण का उल्लंघन किया है। पीड़ितों को आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन इस रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद से, मंत्रिमंडल के इस्तीफे के बारे में चर्चा हुई। मंत्री पहले रिपोर्ट पर चर्चा करना चाहते थे। हाल के हफ्तों में कई बार इस पर चर्चा हुई। शुक्रवार को सरकार के मंत्रियों ने पहली बार घोटाले के राजनीतिक परिणामों के बारे में चर्चा की और निष्कर्ष निकाला कि इस्तीफा केवल एक मात्र विकल्प बचा है।

Related Articles

Back to top button