ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
उत्तरप्रदेश

UP: एक धमाका और मलबा बना घर… पत्थरों में दब गया परिवार, बुलंदशहर हादसे का भयावह मंजर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में आशापुरी कॉलोनी है. इस कॉलोनी में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. इस सन्नाटे के बीच अचानक ही लोगों के रोने की आवाजें सुनाई देने लगती हैं. यहां सोमवार को छह लोगों की सिलेंडर ब्लॉस्ट में मौत हो गई. कुछ लोग घायल हैं, जोकि अस्पताल में भर्ती हैं.

आशापुरी कॉलोनी में सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे एक धमाका हुआ. धमाके की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग भागे-भागे पहुंचे तो देखे कि एक घर से आग की लपटें उठ रही थीं. घर की छत और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं. कॉलोनी के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस की टीम के साथ बचाव टीम भी मौके पर पहुंची.

पत्थरों के बीच दबा पड़ा था बच्चा

हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह था. मलबे में लोग दबे पड़े थे. एक युवक बेसुध हाल में पत्थरों के बीच दबा पड़ा था. मलबे में उसका पैर दिखाई दे रहा था. रेस्क्यू टीम ने तत्काल उसको बाहर निकाला और अस्पताल भेजा. वहीं, परिजन दहाड़ मारकर रो रहे थे. एक युवक आंखों में आंसू लिए हुए पुलिस से यही गुहार लगा रहा था कि सर प्लीज बचा लीजिए. वह बार-बार बदहवास होकर मलबे में अपनों को ढूंढने लग जाता. उसकी इस हालत को देखते हुए मोहल्लेवाले भी आंसू नहीं रोक पा रहे थे.

मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ध्रुव कांत ठाकुर के मुताबिक, सिलेंडर फटने से ये हादसा हुआ. सूचना मिलते ही तत्काल बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कार्य शुरू किया. डीएम चंद्र प्रकाश सिंह के मुताबिक, आशापुरी कॉलोनी में रियाजुद्दीन के घर में यह हादसा हुआ. घर में 18-19 लोग रहते थे. यह हादसा लगभग रात 8.30 बजे हुआ.

सिलेंडर ब्लास्ट से मकान से ध्वस्त

सिलेंडर ब्लास्ट से मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया. मकान की छत गिर गई. अधिकारियों ने बताया कि 6 लोगों की मौत हुई है. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जेसीबी से मलबे को हटाया जा रहा है. छत के बीम को कटर से काटा गया. इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल बचाव कार्य के निर्देश दिए. साथ ही घायलों का अच्छे से इलाज करने का निर्देश दिया. अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू कार्य पूरा कर लिया गया है.

Related Articles

Back to top button