ब्रेकिंग
Suspended Jailer Arrested: महिला बंदियों से घरेलू काम करवाने वाली निलंबित जेलर दिव्या चौधरी कोटा से ... Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह...
देश

J-K: बारामूला के कोर्ट परिसर में ग्रेनेड फटा, हादसे में एक पुलिसकर्मी घायल

जम्मू कश्मीर के बारामूला में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है. धमाका मलखाना कोर्ट परिसर में हुआ है. घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है. पुलिस के मुताबिक, ग्रेनेड गलती से फटा. हालात काबू में है. लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है.

त्राल में आतंकियों ने मजदूर को मारी गोली

इस घटना से कुछ देर पहले त्राल में आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर को गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर के रहने वाले शुभम कुमार को बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने गोली मार दी. कुमार को गोली हाथ में लगी थी.

उन्होंने बताया कि कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पिछले एक हफ्ते में कश्मीर में प्रवासी मजदूरों पर हमले का यह तीसरा मामला है.

रविवार को गांदरबल जिले में एक निर्माण स्थल पर हुए आतंकी हमले में छह प्रवासी मजदूरों और एक स्थानीय चिकित्सक की मौत हो गई थी, जबकि 18 अक्टूबर को शोपियां जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

मृतक डॉक्टर के घर पहुंचे थे सीएम

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गांदरबल हमले में जान गंवाने वाले डॉ. शाहनवाज डार के घर पहुंचे और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार चिकित्सक के बेटे की सिविल सेवा की शिक्षा और प्रशिक्षण से संबंधित सभी खर्च वहन करेगी. उनका बेटा अधिकारी बनना चाहता है.

अब्दुल्ला ने डॉ. डार के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए बडगाम के नाईदगाम गांव का दौरा किया. उन्होंने कहा, डॉ. साहब के निधन से जो क्षति पहुंची है उसे पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन हम आपकी सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

Related Articles

Back to top button