ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
उत्तरप्रदेश

सीसामऊ सीट पर 2 की लड़ाई में तीसरे ने मारी बाजी, लगातार दो हार के बाद भी सुरेश अवस्थी को टिकट

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं. इन 9 सीटों में कानपुर नगर की सीसामऊ विधानसभा सीट भी है. यहां से बीजेपी ने सुरेश अवस्थी को प्रत्याशी बनाया है. अवस्थी ने 2017 में भी सीसामऊ सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 2022 में उन्होंने आर्य नगर सीट से किस्मत आजमाई थी. यहां भी उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था. उपचुनाव में संगठन चाह रहा था कि यहां से राकेश सोनकर को टिकट मिले. जबकि दूसरा पक्ष पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी की बेटी नीतू सिंह की पैरवी कर रहा था. इन दोनों की दावेदावी के चलते कलह से बचने के लिए पार्टी आलाकमान ने बीच का रास्ता निकाला और अवस्थी को उम्मीदवार घोषित कर दिया.

पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर इरफान सोलंकी चुनाव लड़े और जीत दर्ज की. एक मामले में कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई और इरफान को विधानसभा की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा. यह मुस्लिम बहुल सीट है. इस सीट पर सपा या कहें सोलंकी परिवार का वर्चस्व रहा है.

सीसामऊ सीट पर बीजेपी में कई नामों की चर्चा चल रही थी. पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी की बेटी नीतू सिंह और राकेश सोनकर का नाम सबसे आगे था.नीतू सिंह के लिए लोकसभा में भी टिकट की मांग हुई थी. उसके बाद मेयर के लिए भी लॉबिंग हुई थी लेकिन बात नहीं बन पाई थी. नीतू के अलावा एक और नाम की चर्चा जोरों पर थी. यह नाम था भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता नीरज चतुर्वेदी का.

कब किस पार्टी ने दर्ज की जीत

2012 से 2022 तक सीसामऊ सीट पर इरफान सोलंकी ने 3 बार जीत दर्ज की. इससे पहले 2002 और 2007 में संजीव दरियाबादी ने कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीत दर्ज की. इससे पहले 1991, 1993 और 1996 में इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा. तीनों बार राकेश सोनकर ने जीत दर्ज की. इससे पहले 1989 में शिव कुमार बेरिया ने जनता दल के टिकट पर यहां से जीत दर्ज की थी. वहीं, 1980 और 1985 में कमला दरियाबादी ने जीत का परचम लहराया था. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. इससे पहले 1977 में जनता पार्टी और 1974 में कांग्रेस का इस सीट पर कब्जा रहा था.

दिलचस्प हुआ सीसामऊ का चुनाव

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सीसामऊ से अपना प्रत्याशी उतारकर चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है. इस तरह दलित वोट बैंक में सेंध लगने की आशंका है. गुरुवार को नामांकन के दौरान बसपा और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई.

BJP ने 7 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

  1. कानपुर की सीसामऊ सीट से सुरेश अवस्थी
  2. मुरादाबाद की कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर
  3. गाजियाबाद से संजीव शर्मा
  4. अलीगढ़ की खैर से सुरेंद्र दिलेर
  5. मैनपुरी की करहल से अनुजेश यादव
  6. प्रयागराज की फूलपुर से दीपक पटेल
  7. अंबेडकरनगर की कटेहरी से धर्मराज निषाद
  8. मिर्जापुर की मझवां से सुचिस्मिता मौर्य
  9. मुजफ्फरनगर की मीरपुर सीट आरएलडी के खाते में है.

Related Articles

Back to top button