ब्रेकिंग
सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम
विदेश

US सांसद बोलेः मोदी-ट्रंप की मुलाकात अमेरिका की सुरक्षा और वर्ल्ड इकोनॉमी के लिए अहम

लॉस एंजलिसः अमेरिका के सांसदों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हित एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अहम बताया है। सीनेटर टेड क्रूज ने सोमवार को कहा कि भारत मित्र है, सहयोगी है और धरती पर सबसे बड़ा लोकतंत्र है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ट्रंप और मोदी की मुलाकात अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अहम है।

पिछले वर्ष टेक्सास में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए मुझे गर्व की अनुभूति हुई थी और वहां मैंने भारत-अमेरिकी मित्रता के प्रति अपना दृढ़ संकल्प दोहराया था।” सांसद पीट ओल्सन ने कहा कि भारत में ट्रंप का जिस तरह स्वागत हुआ वह देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि भारत कारोबार और कूटनीति दोनों ही मामलों में अमेरिका का सबसे बड़ा साझेदार है।

रिपब्लिकन नेता केविन मैककर्थी ने फॉक्स न्यूज से कहा कि भारत में ट्रंप का जिस गर्मजोशी से स्वागत हुआ है वह दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को रेखांकित करता है और दिखाता है कि दुनिया इसके कारण सुरक्षित है। सीनेटर जेम्स लैंकफोर्ड ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ अपने संबंधों, खासकर कारेाबारी संबंधों में विस्तार कर रहा है, तो उसे मानवाधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में भी बात करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button