ब्रेकिंग
Ranchi News: झारखंड के सरकारी स्कूलों में 7,299 सहायक आचार्य पदों पर बंपर भर्ती, 31 जुलाई से शुरू हो... Jharkhand Missing Case: मानसिक विक्षिप्तता के कारण दो दशक पहले घर से निकले थे अवधेश राम, पुलिस और एन... Jamshedpur News: जुगसलाई में पुलिस ने नाकाम की हत्या की साजिश, जिला बदर अपराधी समेत 10 आरोपी गिरफ्ता... Ranchi News: रांची में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, प्रदर्शन के दौरान जमकर हुई नारेबाजी और फेंके ग... Dhanbad News: धनबाद-गोमो रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, राजधानी एक्सप्रेस को रोक... Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भारी बवाल, छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच... Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में चमत्कार, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला इलाज के बाद सकुशल अपने घर... Bokaro News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा ... Palamu News: चर्चित विनीत तिवारी अपहरण हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रशांत तिवारी झांसी से गिरफ्तार, पु... Dhamtari News: स्वीडन में चमके धमतरी के सत्यांशु दीप, स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप में भारत को दिलाया क...
मध्यप्रदेश

मैं चीखी तो जान से मारने की धमकी दी… रीवा गैंगरेप पीड़िता ने बताई रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में पति के सामने दरिंदगी का शिकार हुई पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि हम लोग भैरव बाबा मंदिर गए दर्शन करने गए थे। फिर वहां से हम लोग लौट रहे थे एक गुंडा आया फिर हम लोग भागने की कोशिश किए। लेकिन इतने में चार गुंडे सामने से आ गए और हमें मारने लगे। हम लोग पूछे कि क्यों मार रहे हैं वो हम लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

उसमें से एक बता रहा था कि हम मीडिया प्रभारी के लड़के है फिर वो बोला पुलिस को बता दो चाहे कलेक्टर को पुलिस हमारा कुछ नहीं कर पाएगी। फिर हम लोग बोले हम लोगों को छोड़ दीजिए हम लोग पति पत्नी है तो भी हम लोगों के साथ गलत कर रहे थे। हमारे साथ पांच लोगों ने गलत किया है वीडियो भी बना रहे थे हम लोगों की और धमकी दे रहे थे। उन लोगों ने कहा कि ये हमारा रोज का काम है।

और ये भी पढ़े

बता दें कि रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र में दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए कई लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जहां भैरव बाबा मंदिर में दर्शन के लिए आए दंपत्ति के साथ आरोपियों ने पहले जमकर मारपीट की फिर पति को पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले के कई संदेहियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता ने इस घटना में 5 लोगों के शामिल होने की बात पुलिस को बताई है जबकि इस घटना में उनके साथ कुछ सहयोगी भी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button