ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
उत्तरप्रदेश

लखनऊ: पुलिस कस्टडी में था युवक,संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत तो हुआ बवाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पुलिस की हिरासत में फिर एक मौत हुई है. मृतक की पहचान 32 वर्षीय मोहित पांडेय के रूप में हुई है. मोहित और उसके भाई शोभाराम को चिनहट थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम हिरासत में लिया था. पुलिस का कहना है कि रात में अचानक मोहित की तबियत खराब हो गई और उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. वहीं मोहित के परिजनों का कहना है कि मोहित की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है और मौत के बाद उसे अस्पताल लाया गया था.

फिलहाल इस घटनाक्रम को लेकर लखनऊ का माहौल गरमा गया है. मोहित के परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया और चिनहट कोतवाल के खिलाफ कड़े एक्शन के साथ मामले की न्यायिक जांच की मांग की. हालांकि इस दौरान परिजनों को अस्पताल से हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया है. इस घटनाक्रम का भी एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. परिजनों का आरोप है कि लड़ाई झगड़े के मामले में चिनहट थाने के पुलिस ने मोहित और शोभाराम को शु्क्रवार की देर शाम हिरासत में लिया था.

दो भाइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया था

पुलिस ने पूछताछ की आड़ में दोनों के साथ मारपीट की. इस दौरान मोहित की मौत हो गई तो आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया. मोहित के परिजनों का कहना है कि उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि रात में ही दोनों भाइयों को पुलिस ने घर से उठाया था, लेकिन अब तक दूसरे भाई की कोई खबर नहीं है. रात में ही परिजनों ने लॉकअप में इनसे मिलने की कोशिश की थी, लेकिन ने नहीं मिलने दिया.

नेता के दबाव में मारपीट का आरोप

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने एक नेता के दबाव में इस वारदात को अंजाम दिया है. अस्पताल में हंगामा बढ़ने पर एडीसीपी पंकज सिंह पहुंचे. उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है. जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है. उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह साफ हो जाएगी.

Related Articles

Back to top button