ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
बिहार

बिहार: शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे ओसामा RJD में शामिल, तेजस्वी यादव ने कहा- धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे

बिहार के सिवान के पूर्व सांसद बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने आज आरजेडी का दामन थाम लिया है. वह आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल हो गए हैं. रविवार को उन्होंने RJD की सदस्यता ली. इस दौरान तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव दोनों मौजूद रहे.

ओसामा शहाब के लंबे समय से राजनीति में एंट्री की कवायद चल रही थी. अब फाइनली वह RJD में शामिल हो गए हैं. ओसामा अक्सर विवादों में रहते हैं. यही नहीं वह इन विवादों के चलते एक बार जेल भी जा चुके हैं. उन्हें मोतिहारी में गोलीबारी के एक मामले में जेल हुई थी. ओसामा का परिवार पहले से ही राजनीति में सक्रिय रहा है. उनके पिता मोहम्मद शहाबुद्दीन सीवान से RJD के ही सांसद रहे और उनकी मां RJD के टिकट पर सिवान लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं.

Related Articles

Back to top button