ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
हरियाणा

एक महिला कांस्टेबल से ₹50 किराया मांगने पर कैसे भिड़ गई दो राज्यों की पुलिस? राजस्थान-हरियाणा में रोडवेज बसों के धड़ाधड़ चालान

हरियाणा की महिला पुलिस कांस्टेबल और राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम (RSRTC) के बस कंडक्टर के बीच बहस का वीडियो वायरल हुआ था. लेकिन अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है. राजस्थान रोडवेज V/S हरियाणा रोडवेज शुरू हो गया है. राजस्थान में हरियाणा रोडवेज की बसों के ताबड़तोड़ चालान किए जा रहे हैं. अब तक 26 बसों के चालान किए गए हैं. इससे पहले हरियाणा ने राजस्थान रोजवेज की 90 बसों को चालान किए थे. दावा किया जा रहा है कि पुलिस कांस्टेबल और बस कंडक्टर के बीच विवाद के बाद से दोनों राज्यों के रोडवेज आमने-सामने हैं.

राजस्थान ने हरियाणा की 9 बसों के चालान सिंधी कैंप बीएस स्टैंड पर और 17 बसों के चालान सड़वा मोड़ पर किए. दोनों राज्यों मे ताबड़तोड़ चालान काटे जा रहे हैं. हरियाणा में जहां कहीं भी RSRTC की बस दिख रही हैं, उनकी चेकिंग कर चालान काटे जा रहे हैं. ऐसा ही हाल राजस्थान में भी है. राजस्थान में जहां कहीं भी हरियाणा रोडवेज की बस दिख रही हैं, वहीं उनके चालान काट दिए जा रहे हैं. आखिर क्या था उस वीडियो में कि उसके बाद से ये सब होना शुरू हुआ, जानते हैं पूरा मामला…

टिकट के पैसे नहीं दे रही थी कांस्टेबल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ उसके मुताबिक, RSRTC की बस में हरियाणा की महिला कांस्टेबल सवार थी. कंडक्टर ने जब उससे किराया मांगा, तो महिला कांस्टेबल ने किराया देने से मना कर दिया. बस कंडक्टर ने कहा- 50 रुपये किराया दें या फिर बस से उतर जाएं. लेकिन, महिला कांस्टेबल अपने जिद्द पर अड़ी रही और किराया देने से मना कर दिया. वहीं, कंडक्टर के अलावा बस में मौजूद कई अन्य यात्रियों ने भी बस का किराया देने के लिए महिला कांस्टेबल को समझाया लेकिन वह फिर भी नहीं मानी.

बहसबाजी का वीडियो वायरल

बस कंडक्टर वीडियो में बार-बार यह कहते दिखा कि, ‘या तो किराया दे दो या फिर बस से उतर जाओ.’ इसके बाद कंडक्टर ने अपनी सीटी बजाई और ड्राइवर से बस को रोकने के लिए कहा. लेकिन महिला कांस्टेबल बस से नहीं उतरी और किराया न देने को लेकर कंडक्टर से बहस करती रही. इस पर कंडक्टर ने उसे कई बार कहा, ‘आप भुगतान क्यों नहीं करेंगी? अगर आपको यात्रा करनी है, तो आपको भुगतान करना होगा.’ दोनों के बीच बस बहस होती रही. इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया.

दोनों राज्य काट रहे धड़ल्ले से चालान

जैसे ही महिला और बस कंडक्टर के बीच बहसबाजी का वीडियो वायरल हुआ, हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और हरियाणा के अन्य मार्गों पर चलने वाली 90 से अधिक आरएसआरटीसी (RSRTC) बसों पर जुर्माना लगाया. जवाब में, राजस्थान में चलने वाली हरियाणा रोडवेज की 26 बसों पर जुर्माना लगाया गया है.

Related Articles

Back to top button