ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में कर्मचारियों को गिफ्ट, कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल का भूमि पूजन कल

धार। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से लेकर धार जिले के निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए अब तक कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल (ESIC Hospital) की सुविधा नहीं थी। पीथमपुर में लगभग 8.31 हेक्टेयर में 100 बिस्तर का अस्पताल बनाने की शुरुआत 29 अक्टूबर को होने जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। निर्माण के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल के निर्माण पर लगभग 125 करोड़ रुपये खर्च होंगे, और इसका कार्य अक्टूबर 2026 में पूरा होने की संभावना है।

धार विधायक नीना वर्मा ने की थी पहल

  • इससे पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों और संगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को राहत मिलेगी, साथ ही जिले के अन्य लोगों को भी बुरे वक्त में मदद की उम्मीद रहेगी।
  • धार विधायक नीना वर्मा ने इस अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और इसके लिए लगातार प्रयास किए गए। इसी के परिणामस्वरूप इसकी स्वीकृति संभव हो पाई।
  • सरकार की ओर से इसी साल मार्च में 125 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई, और इसके बाद निविदा प्रक्रिया के तहत केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को एजेंसी बनाया गया है।

2017 में अधिग्रहित की गई थी जमीन

इसके लिए वर्ष 2017 में ही जमीन अधिग्रहित कर ली गई थी। पीथमपुर क्षेत्र में 8.5 हेक्टेयर जमीन अधिकृत की गई थी, और तभी से यहां निर्माण की उम्मीद की जा रही थी।

अब यह सपना पूरा होने की उम्मीद बनी है, क्योंकि जल्द ही भूमि पूजन की स्थिति बन रही है। संभवतः 29 अक्टूबर को धनतेरस के दिन यह सौगात मिल सकेगी।

अस्पताल बनने से किनको होगा लाभ

100 बिस्तर का अस्पताल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को राहत प्रदान करेगा। धार जिले के पीथमपुर और पूरे जिले के संगठित क्षेत्र के 136,950 से अधिक निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सुविधा होगी। इसके अलावा, इससे जिले के 531,336 लोगों को भी लाभ होगा, जिन्हें सस्ते इलाज के लिए अभी यहां-वहां भटकना पड़ता है। कर्मचारियों के परिवारों को भी इससे राहत मिलेगी।

इस तरह, यह 100 बिस्तर का अस्पताल पीथमपुर क्षेत्र में कर्मचारी वर्ग के लिए एक बड़ी राहत ला सकता है, हालांकि इसके लिए 2 साल इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग भवन को अक्टूबर 2026 में ही पूरा कर सकेगा।

Related Articles

Back to top button