ब्रेकिंग
MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर...
खेल

गौतम गंभीर का दावा, अगर DRS होता तो ये भारतीय गेंदबाज चटकाता 900 विकेट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के उस खिलाड़ी के बारे में जिक्र किया है जो टेस्ट क्रिकेट में 900 विकेट लेने की क्षमता रखता था। गौतम गंभीर का मानना है कि पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में 600 की जगह 900 विकेट ले सकते थे, लेकिन उसके लिए एक तकनीकि की आवश्यकता था, जिसका आविष्कार काफी समय के बाद हुआ।

जी हां, गौतम गंभीर ने कहा है कि अगर अनिल कुंबले के करियर के शुरुआत में ही डिसिजन रिव्यू सिस्टम यानी डीआरएस का प्रयोग शुरू हो गया होता तो वे 900 विकेट चटका सकते थे। उन्होंने आउट-ऑफ-द ट्विकर हरभजन सिंह की भी प्रशंसा की और कहा कि अगर डीआरएस टेक्नोलॉजी जल्दी शुरू हो जाती तो उनको भी बहुत फायदा मिलता। अनिल कुंबले की बात करें तो वे डीआरएस के बिना भी सफल गेंदबाज हैं।

अनिल कुंबले विश्व के तीसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी हैं। 132 टेस्ट मैचों में कुंबले ने 619 विकेट चटकाए हैं। भारत की तरफ से इतने विकेट किसी भी गेंदबाज ने नहीं हासिल किए हैं। विश्व क्रिकेट की बात करें तो उनसे आगे मुथैया मुरलीधरन और शेन वार्न हैं। वहीं, हरभजन सिंह ने 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट हासिल किए हैं। हरभजन सिंह भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं।

गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू में कहा है, “डीआरएस तकनीक के साथ अनिल कुंबले ने 900 विकेट और हरभजन सिंह ने 700 विकेट हासिल किए होते। वे फ्रंट फुट पर एलबीडब्ल्यू के फैसले से चूक गए। कल्पना कीजिए कि भज्जू पा ने केप टाउन में सात विकेट लिए। अगर वे विपक्षी टीम के खिलाफ हावी होते तो फिर टीम 100 रन भी नहीं बना पाती।” बता दें कि गौतम गंभीर ने अनिल कुंबले की कप्तानी की भी तारीफ की है और कहा है कि अगर उनको लंबे समय के लिए टीम की कप्तानी मिलती तो वे तमाम रिकॉर्ड तोड़ सकते थे।

Related Articles

Back to top button