ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
खेल

डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद 3 रात नहीं सो पाया था ये भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करना किसी भी खिलाड़ी के लिए सपने से कम नहीं होता, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के साथ ऐसा हो जाता है जिसे वे याद नहीं करना चाहते। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जो अपने डेब्यू मैच को यादगार बना देते हैं, लेकिन भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना के साथ उल्टा हुआ था और वे अपने डेब्यू मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए थे

दरअसल, साल 2006 में श्रीलंका के खिलाफ 18 साल की उम्र में सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली टीम में उनको खेलने का मौका मिला था। इसी मैच में एमएस धौनी ने ओपनिंग भी की थी। भारतीय टीम को शुरुआत झटके लगे तो सुरेश रैना को भी लगा था कि उनकी बारी आएगी और वे अपनी छाप छोड़कर विश्व क्रिकेट में प्रवेश कर पाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, क्योंकि वे शून्य पर आउट हो गए।

डेब्यू मैच के बारे में बात करते हुए सुरेश रैना ने खलीज टाइम्स के हवाले से कहा है, “मैं बहुत युवा था और मुरली सर(श्रीलंकाई दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन) उस समय दमदार फॉर्म में थे। जब उन्होंने मुझे आउट किया तो मैं कई रात सो नहीं पाया। मुझे ऐसा लगता था कि मैंने वो शॉट खेला क्यूं। आउट होने की वजह से मैं तीन रात सो नहीं पाया था।” रैना ने मुरलीधरन को मुश्किल गेंदबाज भी करार दिया है।

बता दें कि 30 जुलाई 2006 को सुरेश रैना ने भारतीय टीम में डेब्यू किया था। श्रीलंका की मेजबानी में खेली गई ट्राई सीरीज में दाम्बुला के मैदान पर श्रीलंकाई गेंदबाजों ने भारत के बल्लेबाजों को पसीने छुड़ा दिए थे। भारतीय टीम 50 ओवर खेलकर 9 विकेट खोकर 205 रन बना सकी थी। इस मैच में सुरेश रैना मुथैया मुरलीधरन की पहली ही गेंद पर LBW आउट हो गए थे। हालांकि, सुरेश रैना ने उसके बाद से अपने करियर को एक नई धार दी और तब से लेकर अब तक वे 226 वनडे मैच देश के लिए खेल चुके हैं।

Related Articles

Back to top button