ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

कुल्लु में पिघला ग्लेशियर, चपेट में आए श्रीखंड महादेव मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के कुल्लु जिले में बने श्रीखंड महादेव मंदिर के दर्शन करने जा रहे पांच श्रद्धालु ग्लेशियर की चपेट में आने से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एनी सब डिवीजन में पार्वती बाग के पास नैन सरोवर में मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे ग्लेशियर पिघलने से कई श्रद्धालु फंस गए। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य जारी है। वहां से करीब 50 श्रद्धादुलओं को सुरक्षित भीम द्वार पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि घायल हुए श्रद्धालुओं की पहचान लुधियाना के राजीव, पुणो के विवेक, महाराष्ट्र के बाबा, पुणो के सुभाष पटेल और अहमदाबाद की दिव्यांगनी व्यास के तौर पर हुई है। उन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। ‘यात्रा’ को अस्थायी रुप से रोक दिया गया है। यह यात्रा अमरनाथ से भी अधिक कठिन मानी जाती है। 10 दिवसीय श्रीखंड महादेव यात्र 15 जुलाई को शुरु हुई थी। ‘शिवंलिंग’ समुद्र से 18,750 फुट की ऊंचाई पर हिमालय की गोद में स्थित है। सिंहगढ़ में तीर्थयात्रियों के पंजीकरण के लिए एक आधार शिविर स्थापित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button