ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
लाइफ स्टाइल

दिवाली के दिन घर आए मेहमानों को सर्व करें ये टेस्टी ड्रिंक, यहां जानें

दिवाली के आस-पास भाई दूज,गोवर्धन और कई त्योहार मनाए जाते हैं जिसकी शुरुआत आज धनतेरस से हो गई है.इस फेस्टिव सीजन के दिनों में लोग अपने दोस्तो,रिश्ताओं और करीबियों के घर जाकर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं,मिठाई और उपहार देते हैं.इससे लोगों के बीच भाईचारा बढ़ता है.दिवाली के पर्व पर लोग एक साथ मिलकर पटाखे जलाते हैं,भाई दूज और गोवर्धन के अवसर पर परिवार के सदस्य के साथ इकट्ठा होते हैं.

फेस्टिव सीजन के दिन अपने घर को सजाने के साथ ही घर आए मेहमानों के लिए तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं.लेकिन इसके अलावा घर आए मेहमानों को सबसे पहले पानी के बाद चाय या फिर कोई ड्रिंक और स्नैक्स दिए जाते हैं.ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने घर पर आए मेहमानों को सर्व कर सकते हैं.

शिकंजी या नींबू पानी

शिकंजी या नींबू पानी एक ट्रेडिशनल ड्रिंक है जिसका सेवन लगभग हर कोई करता है.इसे पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है साथ ही एनर्जेटिक महसूस होता है.ऐसे में आप घर आए मेहमानों को शिकंजी या नींबू पानी सर्व कर सकते हैं.इसे आप कई तरीके से बना सकते हैं.

इमली का शरबत

आप मेहमानों को इमली का शरबत भी सर्व कर सकते हैं खासकर अगर आपके मेहमानको खट्टी चीजें पसंद है.इसे बनाने के लिए अपने जरूरत अनुसार इमली लें और उसे पानी में1घंटे के लिए भिगो दें.इसके बाद अब गैस पर गरम करने के लिए रखें और उसमें गुड,सेंधा नमक,काला नमक और भुना हुआ जीरा डाल कर उबालों फिर जब ये अच्छी तरह से उबल जाए तब छलनी से इस छान लें और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें.इसके बाद अपने मेहमानोंको सर्व करें.

कोल्ड कॉफी

ये गुलाबी ठंडा का मौसम में जिसमें सुबह और शाम की ठंड होती है लेकिन दिन में गर्मी लगती है.ऐसे में आप अपने मेहमानों को कोल्ड कॉफी भी सर्व कर सकते हैं.आजकल बहुत से लोग कोल्ड कॉफी पीना पसंद करते हैं.ऐसे में आप बच्चे और बड़े दोनों के लिए कोल्ड कॉफी बना सकते हैं.

हेल्दी जूस

आप घर पर जूस बनाकर गेस्ट को सर्व कर सकते हैं खासकर अगर आपके घर आए मेहमान अपनी डाइट को लेकर काफी सतर्क हैं.ऐसे में आप उन्हें घर पर मौजूद फल या सब्जियों का जूस बनाकर दे सकते हैं.आप उन्होंने मौसम या अनानास या फिर मिक्स जूस भी सर्व कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button