ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में नामांकन के आखिरी दिन बड़ा खेल, नवाब मलिक पर अजित पवार ने नहीं माना बीजेपी का प्रेशर!

भारतीय जनता पार्टी के पॉलिटिकल प्रेशर के बावजूद अजित पवार ने मुंबई के कद्दावर नेता नवाब मलिक को मानखुर्द विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. नामांकन के आखिरी दिन नवाब मलिक को मानखुर्द सीट के लिए एनसीपी का ए और बी फॉर्म सौंपा गया है. यह ए और बी फॉर्म अजित गुट की तरफ से ही नवाब मलिक को मिला है.

मतलब नवाब अब इस सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार होंगे. इसे बड़ा सियासी खेल कहा जा रहा है. दरअसल, अणुशक्तिनगर से विधायक नवाब मलिक को टिकट नहीं देने का लगातार बीजेपी दबाव बना रही थी. इस दबाव की वजह से अजित ने शुरू में इस सीट से उनका टिकट काट उनकी बेटी सना मलिक को सिंबल दे दिया.

इसी बीच नवाब मलिक ने मानखुर्द से पर्चा भरने की घोषणा कर दी. नवाब के इस स्टैंड के बाद बीजेपी के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेल्लार ने सार्वजनिक तौर पर बयान दिया कि हम किसी दाऊद के समर्थक को उम्मीदवार नहीं बना सकते हैं.

शेल्लार के इस बयान के बाद अजित दिल्ली पहुंच गए थे, जहां पर उम्मीदवार सिलेक्शन पर उनकी बीजेपी हाईकमान से लंबी चर्चा हुई थी.

जेल जा चुके हैं नवाब मलिक

महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री रहे नवाब मलिक दाऊद इब्राहिम और उनसे जुड़े लोगों से पैसे लेने के आरोप में जेल जा चुके हैं. उन्हें इसी साल इन आरोपों में जमानत मिली है. जेल से आने के बाद नवाब मलिक ने शरद पवार को छोड़ अजित का दामन थाम लिया.

अजित के साथ जाने पर नवाब मलिक की खूब आलोचना हुई थी. मुंबई की सियासत करने वाले नवाब मलिक को मुसलमानों का बड़ा नेता माना जाता है. नवाब मलिक एनसीपी के मुंबई अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

सपा के अबू आजमी से मुकाबला

मानखुर्द शिवाजीनगर से इंडिया गठबंधन ने सपा के अबू आजमी का समर्थन किया है. फायरब्रांड अबू आजमी इस सीट से 2019 में चुनाव जीत चुके हैं. अबू आजमी महाराष्ट्र में अखिलेश यादव की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. मानखुर्द में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या को देखते हुए ही यहां से पार्टियां मुस्लिम उम्मीदवार उतारती है.

Related Articles

Back to top button