ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश शासन लिखे वाहन में देररात बम्हनी घाट पहुंचे युवक ने किया हंगामा, कहा- 20 हजार में खत्म कर देंगे मामला

बालाघाट। बम्हनी में संचालित रेत घाट में बीती रात मध्यप्रदेश शासन लिखे एक चौपहिया वाहन से आठ से दस लोग पहुंचे। यहां वाहन से नीचे उतरे तीन युवकों ने लूट के इरादे से घाट में डंपरों को रोका व उनके चालक व परिचालकों को चमकाकर रुपये मांगने का प्रयास किया है।

जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए

घाट में मौजूद युवक के साथ उन लोगों ने झूमाझपटी कर मारपीट की है। इस मामले में पुलिस से शिकायत किए जाने पर वे लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। यह मामला तिरोड़ी थाना क्षेत्र का हैं।

स्वयं को कटंगी के प्रायवेट विभाग से बता रहा था युवक

मामले के संबंध में अनुराग तिवारी ने बताया कि रात करीब 2 बजकर 50 मिनट पर उन्हें घाट पर मौजूद शिवांग ठाकुर ने दूरभाष पर सूचना दी कि कुछ लोग चौपहिया वाहन क्रमांक एमपी 50 टी 1138 जिस पर मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ है से आए हैं।

तीन लोग नीचे उतरे और अन्‍य लोग वाहन में बैठे थे

यहां वाहन से तीन लोग नीचे उतरे और अन्‍य लोग वाहन में बैठे थे। वहीं एक प्रियांश नाम का युवक जो कि स्वयं को मध्यप्रदेश शासन से होना बता रहा है।

डंपरों को रोककर चालक-परिचालकों रुपये मांगें

दो साथियों ने घाट में मौजूद डंपरों को रोककर उसके चालक-परिचालकों से रुपये मांगने का प्रयास कर रहा है और रुपये न देने पर उसने उसके साथ झूमाझपटी कर मारपीट की है और जान से मारने की धमकी दी हैं।

कहा 20 हजार में खत्म कर देंगे मामला

मामले को लेकर अनुराग तिवारी ने बताया कि जब उस युवक से फोन पर मैंने बात की और पूछा कि कोन से सरकारी विभाग से हो तो वह युवक फिर स्वयं को कटंगी के प्रायवेट विभाग का होना बताने लगा और कहने लगा कि 20 हजार रुपये दे दो मामला यहीं खत्म कर देंगे अन्यथा इसका अंजाम बुरा होगा।

वाहन किसी राजेश डहारे का है

अनुराग तिवारी ने बताया कि वे लोग जिस मध्यप्रदेश शासन लिखे वाहन में आए थे वह वाहन किसी राजेश डहारे के नाम का है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

Related Articles

Back to top button