ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

देश के नाम सोनिया गांधी का संदेश- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस आपके साथ

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार सुबह कोरोना संकट के बीच देशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने देश की जनता से अपील की कि वे इस महामारी में ज्यादा से ज्यादा एहतियात बरतें। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने कोरोना फाइटर्स की तारीफ की और कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्त्ता देशवासियों की मदद के लिए तैयार है।

Congress

@INCIndia

कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का देश के नाम संदेश:-
कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी “देशभक्ति” कोई नहीं है। हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे। धैर्य एवं संयम के लिए देशवासियों का धन्यवाद।

Embedded video

3,132 people are talking about this

सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों आप सभी को नमस्कार, मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे। सबसे पहले तो सबसे इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूं और आशा करती हूं कि आप सभी लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे। आपसे विनती है कि आप सभी सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें और जितना हो सके अपने घरों में ही रहें। अपनी औप अपने आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखें। समय-समय पर हाथ धोते रहें और अगर बहुत जरूरी काम से घर से बाहर निकलना हो तो मास्क, चुन्नी या गमछा लगाकर ही निकलें। कोरोना से इस लड़ाई में हर देशवासी का सहयोग जरूरी है।

साथ ही सोनिया गांधी ने लॉकडाउन में घरों में रहने के लिए भी देशवासियों की तारीफ की और कहा कि इस लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है, हम इस मुश्किल समय में आपके परिवार जनो, पति-पत्नी-बच्चों, माता-पिता के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। साथ ही सोनिया ने देश की जनता से अपील की कि इस मुश्किल घड़ी में जो योद्धा सिर्फ आपकी सुरक्षा के लिए दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं और जोखिम होने के बावजूद भी आपके सहयोग और समर्थन से इस महामारी से जंग लड़ रहे हैं उन सभी का सम्मान करें और उनको पूरा-पूरा सहयोग दें।

उन सभी कोरोना वीरों को सोनिया गांधी ने धन्यवाद करते हुए कहा कि  व्यक्तिगत सुरक्षा के अभाव होने के बावजुद भी इस लड़ाई को जीतने में दिन-रात एक किए हुए हैं आप सभी योद्धाओं को मेरी तरफ से शुक्रिया। बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी  देश को संबोधित करने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button