ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

लॉकडाउन का दिल्ली की हवा पर पड़ा असर, यूरोपीय देशों जितनी हुई साफ

दिल्ली की हवा इन दिनों यूरोपीय देशों की तरह साफ हो गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स भी PM 10 और PM 2.5 तक के स्तर पर ही है, जितना कि यूरोपीय देशों में देखने को मिलता है। यह हवा उतनी साफ है, जितनी 10 साल पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान देखने को मिली थी। दरअसल कोरोना संकट के चलते इन दिनों देश में लॉकडाउन है और रेल, बस और विमान सेवाओं के साथ ही कंपनियों में भी काम बंद है। दो पहिया वाहन भी सड़कों पर नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन का असर दिल्ली की आबोहवा पर पड़ता दिख रहा है।

दिल्ली पिछले काफी समय से प्रदूषित हवा से परेशान थी लेकिन इस तरह से राजधानी की हवा साफ होगी किसी को इसकी कल्पना नहीं थी। बता दें कि 2010 में जब दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स हुए थे, तब मॉनसून का वक्त था। स्कूल कॉलेज और अन्य संस्थानों को बंद कर दिया गया था, उस समय भी पीएम 2.5 के आसपास था। पीएम 10 और 50 के आसपास इंडेक्स का रहना यानी सब कुछ एक्सीलेंट कैटेगरी में है।

वहीं दिल्ली की स्वच्छ हवा पर पर्यावरणविद मनोज मिश्रा ने कहाकि हवा तो हवा, जल भी शुद्ध हो गया है। यमुना और हिंडन नदियां खुद साफ हो गई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की दहशत के बाद लॉकडाउन ने काफी कुछ बदल दिया है। दिल्ली की सड़कें जो अक्सर ट्रैफिक जाम से घंटों भरी रहती थीं, इन दिनों सुनसान और वीरान हैं। वायु-जल प्रदूषण के अलावा ध्वनि प्रदूषण में भी कमी आई है।

Related Articles

Back to top button