ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
दिल्ली/NCR

पटाखे नहीं दिये जलाएं, हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं, सभी की सांसें जरूरी- अरविंद केजरीवाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखे बैन को हिंदू विरोधी बताया जा रहा है. इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ये तो सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का भी कहना है कि दिवाली पर पटाखे नहीं दिये जलाएं. ये रोशनी का त्योहार है. ऐसा नहीं है कि हम किसी पर एहसान कर रहे हैं. जो भी प्रदूषण होगा, उसका खामियाजा हमारे बच्चों को भुगतना पड़ेगा. इसमें कोई हिंदू मुस्लिम की बात नहीं है. सभी की सांसें जरूरी हैं.

आप नेता ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए MCD और मेयर ने बहुत बड़ा काम किया है. 18 सालों से किसी भी कर्मचारी को समय पर सैलरी नहीं मिलती थी. धरना प्रदर्शन करना पड़ता था. सारा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, लेकिन पिछले दो सालों से हमारी सरकार है. समय पर सैलेरी मिलती है.

सफाई कर्मचारियों को 23 करोड़ का बोनस दिया- केजरीवाल

उन्होंने कहा कि इस महीने 7 नवंबर को सैलरी मिलनी थी, लेकिन 64 हजार कर्मचारियों के एकाउंट में सैलरी और बोनस भेज दिया गया है. तकरीबन 23 करोड़ का बोनस दिया गया है. लोगों ने इमानदार सरकार चुनी है इसलिए ऐसा हो रहा है. सभी कर्मचारियों को बधाई है. ये MCD के इतिहास में पहली बार हुआ है.

आयुष्मान योजना में घोटाला- केजरीवाल

वहीं, केजरीवाल ने आयुष्मान योजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि ये मैं नहीं CAG की रिपोर्ट कहती है कि आयुष्मान योजना में घोटाला है. इस योजना में इलाज तब होगा जब मरीज भर्ती होगा, लेकिन दिल्ली में भर्ती होने, ना होने की कोई शर्त नहीं है. 5 रुपए की दवाई से लेकर 1 करोड़ तक का ऑपरेशन सब कुछ मुफ्त हैं. जब दिल्ली में दवाई, टेस्ट, इलाज सब कुछ फ्री है तो फिर यहां आयुष्मान भारत योजना की जरूरत नहीं है. मोदी जी को दिल्ली की योजना को स्टडी कर के पूरे देश में लागू करना चाहिए.

Related Articles

Back to top button