ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

सीए फाउंडेशन और इंटर का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज, 30 अक्टूबर को सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. नतीजे ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icaiexam.icai.org पर जारी किए गए हैं. मुंबई की परमई पारेख ने सीए इंटर परीक्षा में टॉप किया है. एग्जाम में शामिल कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के जरिए स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

ICAI के पूर्व अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल ने एक्स पर किए पोस्ट में टाॅपर के नामों की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि सीए इंटरमीडिएट के नतीजे आ चुके हैं. इस बार तीनों शीर्ष रैंकर महिलाएं हैं. परमी उमेश पारेख ने पहली रैंक, तान्या गुप्ता ने दूसरी रैंक और विधि जैन ने तीसरी रैंक प्राप्त की है.

आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष धीरज ने पोस्ट करते हुए कहा कि ICAI की सदस्यता में महिलाओं की संख्या लगभग 30 प्रतिशत है. यह संख्या अगले पांच वर्षों में 50 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है. खंडेलवाल ने कहा कि 2008 में केवल 8000 महिला सदस्य थीं. 2018 तक यह संख्या बढ़कर 80,000 हो गई और आज यह 125,000 को पार कर गई है.

ICAI CA Foundation, Inter Results 2024: ऐसे करें चेक

  • ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं.
  • यहां CA फाउंडेशन रिजल्ट/ CA इंटर रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें.
  • स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

ICAI CA Foundation, Inter Results 2024 Download Link कैंडिडेट इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

CA Inter Result 2024 Topper List: टाॅपर्स को कितने मिले नंबर?

इस साल सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में महिलाओं ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिसमें मुंबई की परमी उमेश पारेख पहले स्थान पर हैं, उसके बाद तान्या गुप्ता और विधि जैन हैं. परमी ने 80.67 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि चेन्नई की गुप्ता ने 76.50 प्रतिशत और दिल्ली की जैन ने 73.50 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए हैं.

Related Articles

Back to top button