ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
बिहार

दरभंगा में भी दौड़ेगी मेट्रो, इन इलाकों में बनेगा स्टेशन, सामने आया रूट चार्ट

दरभंगा शहर में मेट्रो रेल की घोषणा के बाद से ही लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है.दरभंगा के लोगों के लिए मेट्रो रेल रूट को लेकर दरभंगा नगर निगम के सभागार में अहम बैठक की गई. इस बैठक में मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े RITES के अधिकारी मौजूद थे. इसके अलावा दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन के अलावा दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, नगर विधायक संजय सरावगी के साथ साथ दरभंगा के मेयर अंजुम आरा और नगर आयुक्त राकेश गुप्ता भी बैठक में शामिल रहे.

जानकारी के मुताबिक मेट्रो अधिकारी ने बैठक में मॉनिटर पर डिस्प्ले कर अपनी तरफ से बनाये गए संभावित रूट को दिखाया. साथ ही उसके पीछे का उचित कारण भी बताया. इसके अलावा बैठक में मौजूद अधिकारियों की भी राय ली गई. बैठक में पहले फेज के संभावित रूट पर सभी विस्तृत चर्चा की गई; साथ ही रूट को लेकर एक मत बनाने की कोशिश की ग, जिससे दरभंगा वासियों को ज्यादा से ज्यादा इसका फायदा मिले, जिसे ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से मेट्रो रेल रूट को बनाने की बात कही गई है.

सामने आया रूट चार्ट

पहले चरण में ज्यादातर लोग मेट्रो रेल रूट को एक रिंग रोड के तर्ज पर तैयार करने की बात कह रहे हैं. वहीं इसके बाद दूसरे और तीसरे फेज में इसे विस्तार करने को कहा जा रहा है,लेकिन सभी की सहमति इस बात पर ज्यादा थी कि दरभंगा हवाई अड्डा, बस स्टैंड, DMCH अस्पताल ,दरभंगा के लहेरियासराय स्थित ज़िला मुख्यालय के अलावा रेलवे स्टेशन होते दरभंगा में बनने वाले नए एम्स होते हुए दरभंगा हवाई अड्डा वाला रूट निर्धारित किया जाए.

जल्द काम कर दिया जाएगा शुरु

हालांकि बैठक में अभी अंतिम मुहर नहीं लग पाई है. वहीं ऐसी उम्मीद है कि अगली बैठक के बाद मेट्रो रेल रूट पर फाइनल मुहर लग सकती है. इसके बाद पूरे योजना का DPR तैयार कर जल्द काम को भी शुरु कर दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button