ब्रेकिंग
IMD Rain Alert: यूपी, बिहार से लेकर पहाड़ी इलाकों तक आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्...
मध्यप्रदेश

रायसेन में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 385 किलो मिलावटी पनीर किया जब्त

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में कलेक्टर अरविंद दुबे सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री के निर्देश पर मिलावट के खिलाफ जंग जारी रखते हुए औधोगिक क्षेत्र मंडीदीप और बिलारखोह में एक पनीर फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा अमले की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा अमले ने यहां 385 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया। अचानक हुई छापामार कार्रवाई से मिलावट खोरों में अफरातफरी मच गई। आपको बता दें कि जिले में कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशानुसार मिलावटी और अमानक स्तर के खाद्य पदार्थ निर्माताओं और विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 385 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त किया गया है। सेहतगंज के पास बिलारखोह में अंदरूनी क्षेत्र में गुरुकृपा नाम से डेयरी संचालित की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा जानकारी प्राप्त कर डेयरी में छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें 385 किलोग्राम पनीर मिला मिलावटी पनीर यहां तैयार किया जाता था। सभी पदार्थों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button