ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
खेल

450 दिन बाद बांग्लादेश की टीम ने जीता टेस्ट मैच, मुशफिकुर रहीम ने ठोका दोहरा शतक

नई दिल्ली। Bangladesh vs Zimbabwe only Test Match Report: मेजबान बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की टीम के बीच ढाका के शेरे-ए-बांग्ला स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया। इस टेस्ट मैच को बांग्लादेश की टीम ने बड़े अंतर से जीता है। हालांकि, 450 दिनों के अंतराल के बाद बांग्लादेश की टीम ने कोई टेस्ट मैच जीतने में सफलता हासिल की है। बांग्लादेश ने ढाका टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे को पारी और 106 रन से हराया है।

इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम के कप्तान Craig Ervine ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन बांग्लादेश की टीम ने उन्हें 265 रन पर समेट दिया था। इस पारी में कप्तान इरवाइन ने 107 रन की पारी खेली थी, जबकि Prince Masvaure 64 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, बांग्लादेश की ओर से अबु जाएद और नयीम हसन ने 4-4 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि दो विकेट तइजुल इस्लाम ने अपने नाम किए।

मुशफिकुर रहीम ने जड़ी डबल सेंचुरी

उधर,265 रन का पीछा करते हुए बढ़त बनाने के इरादे से उतरी बांग्लादेश की टीम अच्छी शुरुआत नहीं मिली। बावजूद इसके टीम ने 154 ओवर में 6 विकेट खोकर 560 रन बनाए और पारी की घोषणा कर दी। ऐसे में 295 रनों की बढ़त बांग्लादेश टीम के पास हो गई थी, क्योंकि मुशफिकुर रहीम ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा दोहरा शतक जड़ा था। मुशफिकुर रहीम 318 गेंदों में 203 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इसी मैच में वे बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

वहीं, कप्तान मोमिनुल हक ने 234 गेंदों में 132 रन की पारी खेली, जबकि नजमुल हुसैन ने 71 और विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने 53 रन की पारी खेली। इसी के दम पर बांग्लादेश ने 560 रन बनाए। वहीं, 295 रन की बढ़त का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 189 रन पर ढेर हो गई और मैच पारी और 106 रन के अंतर से हार गई। जिम्बाब्वे की ओर से इस पारी में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका। वहीं, नयीम हसन ने 5 विकेट और तइजुल इस्लाम ने 4 विकेट अपने नाम किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button