ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
मध्यप्रदेश

रीवा में दिवाली पूजा कर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला..

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दिवाली मनाकर घर से निकले प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी के लेनदेन को लेकर ही आरोपियों ने रंजिश में गोली चलाई है, यह पूरी घटना बिछिया थाना क्षेत्र में आने वाले कमांडेंट बंगले के पीछे जवाहर कॉलोनी की है इस घटना के बाद इलाके में दहशत है। अमोल सिंह घर में पूजा पाठ करने के बाद अपने किसी रिश्तेदार के यहां पर जा रहे थे इस दौरान उन पर फायरिंग हो गई। घायल छतरपुर के रहने वाले हैं रीवा में किराए के कमरे में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।

अमोल का कहना है कि उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिसमें अजीद, पम्मू ,रणविजय चूना डाल रहे थे। जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई और कहा कि आरआई और पटवारी को आने दीजिए इसके बाद आप चूना डाल दीजिएगा, इस बात को लेकर उनसे बहस हो गई थी। उन्होंने मुझे धमकी भी दी थी कि देख लेंगे और उन्होंने ही गोली मारी है, बिछिया थाना पुलिस का कहना है कि दो राउंड की फायरिंग में एक मिस फायरिंग हुई है, जबकि दूसरी गोली युवक के पेट में लगी है अभी मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button