ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी का लोगों ने खाद की बोरियों से किया तुलादान, किसान नेता ने शिवराज सिंह चौहान पर साधा निशाना

बुधनी : मध्यप्रदेश की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव का प्रचार जोरों पर चल रहा है, दोनों ही दल आमने-सामने हैं, तो वही आरोप-प्रत्यारोप का बाज़ार भी गरम है। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल आदिवासी बाहुल्य गांव छापरी पहुंचे, जहां ग्रामीणजनों ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल का डीएपी खाद की बोरियों से तुलादान किया जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

वही सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के किसान नेता राजेश पटेल ने कहा कि वर्तमान में डीएपी खाद ही अनमोल है, यह आसानी से किसानों को उपलब्ध नहीं हो रही है। केंद्र में हमारे क्षेत्र के सांसद शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्री है, जिनकी कृषि को छोड़कर केवल चुनावी भाषण देने में रुचि है।

वही कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को सरकार में दो दशक से अधिक समय हो गया है। लेकिन वह आम जन को मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं करा पाई है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।

Related Articles

Back to top button