ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
उत्तरप्रदेश

दीपावली पर मायके से नहीं आई पत्नी… परेशान पति ने डेढ़ साल के बेटे को खिलाया जहर, फिर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक कैब ड्राइवर ने बच्चे के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली. कैब ड्राइवर पत्नी के घर ना आने से परेशान था. सुसाइड करने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया. वीडियो में मृतक ने सुसाइड के लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही उसने पत्नी के खिलाफ फांसी की मांग की है. मृतक ने कार में बैठकर अपने दो बच्चों के साथ जहर खाया था. घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है.

बुलंदशहर जिले के थाना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के नगला तेली गांव में एक कैब ड्राइवर ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली. कैब ड्राइवर ने पत्नी के घर आने से मना करने पर जहर खाया है. मृतक कैब ड्राइवर की पहचान बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जटपुरा के रहने वाले पुनीत के तौर पर हुई है. पुनीत ने अपने दो बच्चों के साथ कार में बैठकर जहर खाया था, जिसमें पुनीत और उसके बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि डेढ़ साल के बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है.

आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

आत्महत्या से पहले पुनीत ने एक वीडियो बनाया था. वीडियो में पुनीत ने आत्महत्या के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है. पुनीत ने पत्नी को फांसी की सजा देने की मांग की है. कैब चालक पुनीत का आरोप है कि बच्चों को उसके पास छोड़कर पत्नी छह महीने से मायके में रह रही थी. पुनित ने बीते दिनों ससुराल जाकर पत्नी को खूब समझाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी नहीं मानी. पत्नी से नाराज पुनीत ने आखिर में जिंदगी खत्म करने का इरादा कर लिया और खौफनाक कदम उठा लिया.

कार में बैठकर बच्चों के साथ खाया जहर

जानकारी के मुताबिक, दीपावली से एक दिन पुनीत कैब लेकर पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था, लेकिन पत्नी ने घर लौटने से मना कर दिया. इसी बात से परेशान होकर पुनीत ने कार में बैठकर ही दो मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया. घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस मामले को जल्द सुलझाने का दावा कर रही है. आत्महत्या से पहले पुनीत ने एक वीडियो बनाकर पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियो में पुनीत का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसके 26000 हजार रुपये भी ले लिए थे और अपना सिर दीवार में पटक कर ये कहा था कि उसका बच्चों से कोई वास्ता नहीं है. पुनीत ने बताया कि पत्नी ने धमकी दी थी कि अगर वह उसके साथ जाएगी तो वहां जाकर फांसी पर लटक जाएगी. जिसके बाद पुनीत ने एक वीडियो बनाया और सुसाइड करने से पहले अपनी दुखभरी कहनी सुनाई थी.

Related Articles

Back to top button