ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
देश

पत्नी के साथ मिलकर अधेड़ पति करता था नाबालिग किशोरी से अश्लील हरकतें, गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी में नाबालिग किशोरी से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। यहां 16 वर्षीय किशोरी से उसका 50 वर्षीय पड़ोसी बीते दस महीने से अश्लील हरकतें कर रहा था और इस कृत्य में उसकी पत्नी साथ देती थी।

दीपावली पर किशोरी की बड़ी बहन घर आई तो पीड़िता ने पूरी आपबीती उसको सुनाई, जिसके बाद उन्होंने सूखीसेवनिया थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपित दंपति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी अपने पूरे परिवार के साथ रहती है और स्कूली छात्रा है।

पिछले वर्ष 10 दिसंबर को किशोरी का जन्मदिन था। इस अवसर पर किशोरी के घर उसके पड़ोसी भी आए थे। यहां नाबालिग को अकेला पाकर 50 वर्षीय पड़ोसी ने उससे अश्लील हरकत की। पति की अश्लीलता को पत्नी ने भी देख लिया था, लेकिन वह उसे रोकने की बजाए पीड़िता की ओर देखकर मुस्कुरा रही थी।

इसके बाद इसी वर्ष जुलाई महीने में भी आरोपित दंपति किशोरी के घर आए थे। यहां नाबालिग को एक बार फिर उन्होंने अकेला पाया तो मौका देखकर पत्नी ने किशोरी के हाथ पकड़े लिए और फिर पति ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

पीड़िता को सौतन कहकर बुलाती थी आरोपित पत्नी

दो बार घर में छेड़छाड़ करने के बाद आरोपित पति किशोरी को कहीं भी अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। कई बार स्कूल आने जाने पर भी नाबालिग से छेड़छाड़ की थी। एसपी देहात प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि 50 वर्षीय आरोपित द्वारा छेड़छाड़ की उसकी पत्नी को भी जानकारी थी। वह पीड़िता को सौतन कहकर बुलाती थी।

Related Articles

Back to top button