ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...
मध्यप्रदेश

मंडला में भुआ बिछिया नगर के तहसील कार्यालय के पास बाघ की दस्तक … क्षेत्र में दहशत का माहौल

भुआबिछिया/मंडला। रविवार सुबह नगर के वार्ड नं 13 में बिछिया जलाशय के समीप बस्ती के अंदर बाघ को देखा गया।जिसे स्वछंद विचरण करते पाए जाने से नागरिक भय में हैं। देखते ही देखते आसपास के खेतों, रास्ता में बाघ का दीदार करने उमड़ पड़े। वन विभाग की टीम के द्वारा सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

तहसील कार्यालय के पास देखा गया बाघ

शाम को जहां वन अमला की टीम लौट चुकी थी। वहीं देर शाम को फिर बाघ देखे जाने की जानकारी लोगों को लगी। भुआबिछिया में नेशनल हाइवे से लगा हुआ गया प्रसाद ठाकुर के घर के पीछे बाघ को देखा गया। जो कि तहसील कार्यालय से काफी नजदीक 200 मीटर के पास था। लोगों ने बाघ को वहां से भगाने के लिए पटाखे फोड़े। जिससे बाघ एक बार फिर धान के खेतों में घुस गया। वन विभाग का अमला नहीं है,जिसके चलते खौफ व दहशत का माहौल है।

बड़ी संख्या में लोग बाघ के दीदार करने डटे रहे

जैसे ही लोगों को जानकारी लगी कि वार्ड नंबर 13 में बाघ दिखाई दिया है। लोग धीरे धीरे उस वार्ड में पहुंचने लगे,जिस ओर बाघ दिखाई दिया था। इस दौरान वन विभाग की टीम को भी खबर दे दी गई थी। जिससे विभाग की टीम भी पहुंचकर लोगों को सतर्कता बरतने की समझाईश दे रही थी। वहीं बाघ को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा था।

शाम होते ही दरवाजे हो गए बंद, भए के साये में लोग

बाघ की जानकारी सुबह से ग्रामीणों को हो जाने से दहशत का माहौल वार्ड नंबर 13 व जंतीपुर मोहल्ला में है। जिसके चलते शाम होते ही जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र के वार्ड में घरों के दरवाजे लग गए। पूरा मोहल्ला सूनसान दिखाई दे रहा था। बाघ की दहशत लोगों में हैं और वे डर के चलते अपने घरों में शाम से ही कैद हो गए।

ग्रामीण महिलाए खेत में कटाई भी करती रही

बाघ की एक ओर जहां दहशत लोगों में हो गई थी, वहीं दूसरी ओर कुछ साहसी महिलाएं भी थीं। जो उसी क्षेत्र में धान की फसल कटाई कर रही थी। कुछ अपने साथ बच्चे भी रखी हुई थी। जो पीठ में कपड़े से बच्चे को बांधकर फसल कटाई कर रही थी, जिन्हें काेई रोकने टोकने वाला भी नहीं था।

Related Articles

Back to top button