ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

मनावर में लेडी सिंघम का एक्शन… दो अवैध हथियार फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

 धार, मनावर। मध्य प्रदेश में धार जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ अभियान के तहत, पुलिस ने मनावर में दो अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग घर के अंदर ही हथियार बना रहे थे।

एसडीओपी अनु बेनीवाल की देखरेख में दो टीमों का गठन किया गया था। पहली टीम ने सिंघाना निवासी हरजीत सिंह सिकलीगर के घर पर छापा मारा, जहां अवैध हथियार निर्माण करते हुए हरजीत सिंह चावला, दया सिंह भाटिया, और जितेंद्र सिंह चावला को पकड़ा गया।

इनके पास से हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। इनके खिलाफ थाना मनावर में अपराध क्रमांक 861/24 धारा 5, 25(1)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

दूसरी टीम ने सतनाम सिंह सिकलीगर के घर पर छापेमारी की, जहां सतनाम सिंह, राजेंद्र सिकलीगर, राज सिंह सिकलीगर, और संजय सिंह सिकलीगर अवैध हथियार बना रहे थे। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैग्जीन, एक देसी कट्टा, और हथियार निर्माण के उपकरण बरामद हुए। इनके खिलाफ भी थाना मनावर में अपराध क्रमांक 862/24 धारा 5, 25, 25(1)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जब्त सामग्री और आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 13 देसी कट्टे और 2 देशी पिस्टल जब्त किए। इनमें से कई आरोपियों के खिलाफ पहले भी अपराध दर्ज हैं। सतनाम सिंह और हरजीत सिंह सिकलीगर पर आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में, एसडीओपी मनावर अनु बेनीवाल (आईपीएस) के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के ना

  1. सतनाम सिंह पिता भीकासिंह, उम्र 49 वर्ष
  2. राज सिंह पिता सतनाम सिंह, उम्र 24 वर्ष
  3. संजय सिंह पिता राज सिंह, उम्र 28 वर्ष
  4. राजेंद्र पिता भीकासिंह, उम्र 30 वर्ष
  5. हरजीत सिंह पिता दर्शन सिंह, उम्र 37 वर्ष
  6. दया सिंह पिता प्यार सिंह, उम्र 28 वर्ष
  7. जितेंद्र सिंह पिता भीकासिंह, उम्र 35 वर्ष

पुलिस का संदेश, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी

एसडीओपी अनु बेनीवाल का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ कड़ी नजर रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button