ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

दिल्ली हिंसा में अब तक 20 की मौत, केजरीवाल बोले- हालात चिंताजनक…बुलाई जाए सेना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है जबकि घायलों की संख्या 200 से पार है। गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। वहीं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हालात चिंताजनक हैं इसलिए सेना को बुलाया जाए। बता दें कि बुधवार सुबह भी गोकुलपुरी में हिंसा हुई लेकिन पुलिस ने जल्द ही वहां पर हालात पर काबू पा लिया। दिल्ली में भारी पुलिस बल तैनात है और गलियों में भी राउंड लगाए जा रहे हैं ताकि कहीं भी ज्यादा लोग इकट्ठे न हो पाए।

भजनपुरा और खजूरी खास इलाके में मंगलवार को आगजनी और पथराव होने के बाद पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। भजनपुरा में बैटरी की एक दुकान जला दी गई। उस दुकान में तोड़फोड़ की गई। सड़क पर जली हुई बैटरियां बिखरी नजर आईं।

स्कूल आज भी बंद
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में निजी और सरकारी स्कूल बुधवार को भी बंद रहेंगे। दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने बताया कि स्कूलों ने सभी आंतरिक परीक्षाएं टाल दी हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पूर्वी इलाके में मंगलवार को चांदबाग और भजनपुरा सहित कई क्षेत्रों में एक बार फिर से हिंसा हुई। दंगाइयों ने गोकलपुरी में दो दमकल वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ भड़काऊ नारे लगा रही थी और मौजपुर और अन्य स्थानों पर अपने रास्ते में आने वाले फल की गाड़ियों, रिक्शा और अन्य चीजों को आग लगा दी। पुलिस ने दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इन दंगाइयों ने अपने हाथों में हथियार, पत्थर, रॉड और तलवारें भी ली हुई थीं। कई ने हेलमेट पहन रखे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button