ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
खेल

विराट कोहली के जन्मदिन पर बाबर आजम ने किया ऐसा काम, पाकिस्तान के फैंस कर रहे हैं सलाम

भारतीय क्रिकेट फैंस को 5 नवंबर का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि इस खास दिन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मनाते हैं अपना जन्मदिन. विराट कोहली के जन्मदिन पर हर साल उनके फैंस अलग-अलग अंदाज में बधाई देते हैं. खास तौर पर कोहली के दर्जनों रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हुए स्टार बल्लेबाज के अच्छे प्रदर्शन के लिए दुआएं भी करते हैं. हालांकि कोहली के जन्मदिन पर ही उनका एक रिकॉर्ड अब छिन गया है और ये रिकॉर्ड छीना है पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने. क्या है ये रिकॉर्ड और कैसे विराट से आगे निकल गए बाबर आजम, ये आपको बताते हैं.

मंगलवार 5 नवंबर को विराट कोहली ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की टेस्ट सीरीज में करारी हार और उसमें भी खुद विराट का खराब प्रदर्शन इस बार उनके जन्मदिन के उत्साह को थोड़ा फीका कर गया. इसके बावजूद कोहली के फैंस में अपने स्टार क्रिकेटर को लेकर प्यार और उत्साह बरकरार है, जो सोशल मीडिया पर खूब दिख भी रहा है. हालांकि कोहली के जन्मदिन पर ही एक पाकिस्तानी यूजर ने ऐसा पोस्ट शेयर किया, जो विराट के फैंस को रास नहीं आया.

रैंकिंग में छीना कोहली का रिकॉर्ड

असल में विराट कोहली के जन्मदिन के मौके पर बाबर आजम ने रैंकिंग में कोहली के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया. ये रिकॉर्ड है आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में सबसे ज्यादा दिनों तक पहले नंबर पर बने रहना. इस मामले में अभी तक एशियाई बल्लेबाजों में रिकॉर्ड विराट के नाम था, जो कुल मिलाकर 1258 दिन तक वनडे बैटिंग रैंकिंग में पहले नंबर के बल्लेबाज रहे थे. बाबर ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है और वो नंबर-1 रैंक पर 1260 दिन गुजार चुके हैं. हालांकि एक बड़ा फर्क ये है कि विराट ने ये 1258 दिन लगातार नंबर-1 रहते हुए गुजारे थे, जबकि बाबर आजम को बीच में कुछ दिनों के लिए बाहर का रास्ता देखना पड़ा था, जब शुभमन गिल टॉप पर पहुंचे थे.

जारी रहेगी बाबर की बादशाहत!

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो विराट कोहली इस मामले में पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर थे लेकिन अब वो चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी भी वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स के नाम है, जिन्होंने रैंकिंग के शीर्ष पर 1748 दिन बिताए थे. वहीं बाबर अब दूसरे नंबर पर हैं, जबकि तीसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन (1259 दिन) हैं. बाबर आजम अगले कुछ और दिनों तक इस पोजिशन पर बने रह सकते हैं क्योंकि वो फिलहाल पाकिस्तानी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेल रहे हैं, जबकि टीम इंडिया को जनवरी 2025 से पहले कोई वनडे नहीं खेलना.

Related Articles

Back to top button